फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली का खंभा टूटकर घर पर गिरा, टला हादसा

Mon, 27 May 2019 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। बिजली निगम की लापरवाही से रविवार को बड़ा हादसा होते-होते बच गया। जनप्रिय विहार कॉलोनी में जर्जर खंभा अचानक टूटकर एक घर पर गिर गया। तार के दबाव और गिरते वक्त खंभे की जद में आकर पास का एक और खंभा टूटकर गिर गया। फिर अफरा-तफरी मच गई, जब पता चला कि उस समय बिजली थी। जान बचाने के लिए लोग घर के अंदर से बाहर निकले।
विज्ञापन


बक्शीपुर विद्युत उपकेंद्र स्थित जनप्रिय कॉलोनी में दोपहर दो बजे के करीब दीपक मिश्र के घर पर गली का खंभा टूटकर गिर पड़ा। अचानक तेज आवाज से खंभे के गिरने से लोग घबराकर बाहर की तरफ भागे। तभी अचानक दबाव की वजह से पास का दूसरा खंभा राजेश जायसवाल के घर टूटकर गिर पड़ा। घर में रहने वाले लोगों ने बाहर निकल तत्काल उसकी सूचना बिजली निगम के अधिकारियों को दी। निगम के अधिकारियों ने आपूर्ति ठप कराई। मौके पर पहुंचकर कर्मचारियों ने बिजली के टूटे खंभे को हटाया। शाम छह बजे करीब अस्थाई बिजली के खंभे से बिजली आपूर्ति शुरू की जा सकी।

पहले ही अधिकारियों से की थी शिकायत

स्थानीय पार्षद ऋषि मोहन वर्मा ने बताया कि बीते दशहरे में ही इलाके में बिजली के ऐसे सभी जर्जर खंभों को बदलने के लिए पत्र लिखा था। उसके बाद भी निगम ने कोई कार्यवाही नहीं की। अब हादसा होने के बाद इसे बदला जा रहा। भगवान का शुक्र है कि किसी तरह की अनहोनी नहीं हुई। निगम तो हादसा बोलकर टाल जाता।

अचानक से तेज आवाज कर बिजली का खंभा घर की रेलिंग पर गिरा। रेलिंग भी टूट गई। जिस वक्त खंभा गिरा, उस दौरान बिजली की सप्लाई थी। घबरा कर परिवार के साथ घर से बाहर निकले। फोन कर तत्काल आपूर्ति ठप करवाई। इसके बाद करीब एक घंटे बाद घर के अंदर जा सके।

- कृष्ण कुमार मिश्रा, पीड़ित

बिजली के जर्जर खंभों के टूटने की जानकारी हुई है। तत्काल प्रभाव से उसे सही करवा कर दूसरा लगवाया गया है। जल्द ही शहर के सभी जर्जर बिजली के खंभों को चिह्नित कर उन्हें बदलवाया जाएगा।

- एके सिंह, अधीक्षण अभियंता शहरी

विज्ञापन
विज्ञापन

नोट:आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें