फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस मई में गर्मी ने तोड़े कई रिकार्ड

Mon, 27 May 2019 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। इस साल मई माह की गर्मी कई रिकॉर्ड बनाने पर आमादा है। महीना खत्म होने में अभी पांच दिन बाकी हैं और 40 डिग्री या उससे ज्यादा तापमान वाले दिनों की संख्या 2014 के बराबर पहुंच गई है। 2014 मई में कुल 17 दिन पारा 40 डिग्री या उससे ज्यादा रहा था। प्री मानसून बारिश भी 79 प्रतिशत कम हुई है।
विज्ञापन


सामान्य तौर पर मई का औसत अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस माना जाता है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार गोरखपुर में 40 डिग्री या उससे अधिक तापमान वाले दिनों की संख्या मई में तीन से नौ दिन ही मानी जाती है, लेकिन ऐसे दिन अब तक ही 17 हो चुके हैं। संभव है कि सोमवार को यह रिकार्ड टूट जाए। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। वातावरण गर्म होने से 40 डिग्री या उससे ज्यादा तापमान वाले दिनों की संख्या बढ़ रही है।

वर्ष - दिनों की संख्या
2014- 17
2015- 08
2016- 03
2017- 09
2018- 03
2019- 17 (26 मई तक)

न्यूनतम तापमान का भी टूटा रिकार्ड

इस साल मई में रातें भी काफी गर्म हो रहीं हैं। 18 मई को 15 साल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए न्यूनतम तापमान 29 डिग्री पहुंच गया था। इसके पहले 2004 में 13 मई को रात का पारा 29.8 पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट:आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें