गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों में स्नातक व परास्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए शनिवार को ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि है। साथ ही विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रवेश परीक्षा की तिथियां भी घोषित कर दी हैं। स्नातक प्रवेश परीक्षा 11 जून से 14 जून और परास्नातक प्रवेश परीक्षा 21 से 26 जून के बीच होगी।
विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों में स्नातक की कक्षाओं में वही विद्यार्थी प्रवेश ले सकेंगे जिन्होंने संयुक्त स्नातक प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है। पिछले वर्ष सीटें नहीं भरने पर कॉलेजों को प्रवेश लेने की छूट दे दी गई थी। कॉलेजों में बाद में प्रवेश आवेदन फार्म भरवाए। लेकिन इस बार व्यवस्था में संशोधन किया गया है। अल्पसंख्यक कॉलेजों को केवल 50 प्रतिशत सीटों पर खुद प्रवेश लेने की अनुमति है। बाकी सीटों पर प्रवेश विश्वविद्यालय की मेरिट लिस्ट के अनुसार ही होगा। प्रवेश समन्वयक प्रो. राजवंत राव ने बताया कि 25 मई के बाद विद्यार्थी प्रवेश के लिए आवेदन नहीं कर सकेंगे।
प्रायोगिक परीक्षा एक व दो को
गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय एलएलबी तृतीय वर्ष (छठे सेमेस्टर) की प्रयोगात्मक परीक्षा एक और दो जून को सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक होगी। संयोजक प्रो. जितेंद्र मिश्र ने बताया कि सभी विद्यार्थी को परीक्षा के समय प्रवेश पत्र लाना अनिवार्य है।
नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।