फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड: दसवीं, बारहवीं के अंकपत्र लाए गए

Fri, 24 May 2019 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
up board 2019
विज्ञापन
गोरखपुर। यूपी बोर्ड की दसवीं और बारहवीं कक्षा के अंकपत्र गुरुवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पहुंच गए। इनको स्कूलों तक भेजने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। शुक्रवार से इनका वितरण होगा। उसके बाद विद्यार्थी इन्हें हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन


26 अप्रैल को परीक्षाओं का परिणाम घोषित होने के बाद बोर्ड सचिव ने एक हफ्ते के अंदर अंकपत्रों को संबंधित जिलों में भेजने का आदेश दिया था, मगर चुनाव की वजह से अंकपत्र तय समय तक जिलों में नहीं भेजे जा सके। इस वजह से आगे की कक्षाओं में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को परेशानी उठानी पड़ रही थी। मतगणना खत्म होने के साथ ही अब अंक पत्र भी जिले में आ गए हैं। इसके वितरण की तैयारियां पूरी हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें