गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के 1993 बैच के पुरातन छात्रों ने विद्यार्थियों को विशेष छात्रवृत्ति देने के लिए समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किया है। पुरातन छात्रों ने मेधावी शोधार्थियों को विशेष छात्रवृत्ति देने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन को 28. 50 लाख रुपये का चेक सौंपा। इस राशि के ब्याज से प्रतिवर्ष बीटेक तृतीय वर्ष एवं एमसीए द्वितीय वर्ष के मेधावी विद्यार्थियों को विशेष छात्रवृत्ति दी जाएगी।
कुलपति प्रो. एसएन सिंह की अध्यक्षता में विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र प्रो. एएन तिवारी एवं पुरातन छात्रों की ओर से 1993 बैच के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के पुरातन छात्र एवं विश्वविद्यालय की आईटीसी विभाग में सह प्राध्यापक दयाशंकर सिंह ने हस्ताक्षर किया। 25 एवं 26 दिसंबर को एमएमएमयूटी में 1993 बैच के छात्रों के सिल्वर जुबली सम्मेलन में पुरातन छात्रों ने शोध कार्य को बढ़ावा देने के लिए 30 लाख रुपये देने की घोषणा की थी। इसी क्रम में बुधवार को 1993 बैच के प्रतिनिधि दयाशंकर सिंह ने विश्वविद्यालय प्रशासन को 28 लाख रुपये दिया। साथ ही आश्वस्त किया कि शेष राशि भी जल्द ही दे दी जाएगी।
-
इन्हें दी जाएगी राशि
- - बीटेक तृतीय वर्ष सिविल इंजीनियरिंग के एक प्रतिभाशाली छात्र को
- - बीटेक तृतीय वर्ष कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग के एक प्रतिभाशाली छात्र को
- - बीटेक तृतीय वर्ष इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के एक प्रतिभाशाली छात्र को।
- - बीटेक तृतीय वर्ष इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के एक प्रतिभाशाली छात्र को।
- - बीटेक तृतीय वर्ष मैकेनिकल इंजीनियरिंग के एक प्रतिभाशाली छात्र को।
- - एमसीए द्वितीय वर्ष के एक प्रतिभाशाली छात्र को।
-
इन इंजीनियरों ने दी राशि
पवन त्रिपाठी, विकास कपूर, रामशरण सिंह, अतुल अग्रवाल, अमित सक्सेना, रणधीर सिंह, मो. एहतेशामउल हक, अजय पांडेय, अशोक भाटिया, अतुल कुमार डोभाल, बीसी पांडेय, समीर अस्थाना, विनय कुमार मिश्रा, विजय विश्वकर्मा, मनोज शुक्ला।