फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी को तरस रहे जामिया नगर के सैकड़ों परिवार

Wed, 22 May 2019 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। इस तपती गर्मी में अगर हलक भी सूखा रहे तो सोचिए क्या हाल होगा। पिछले कई साल से रसूलपुर वार्ड के जामिया नगर इलाके के लोगों का हाल कुछ ऐसा ही है। लोगों को राहत देने के लिए ट्यूबवेल बनकर तैयार है लेकिन बिजली का कनेक्शन न मिलने से इससे आपूर्ति नहीं शुरू हो सकी है। इस साल परेशानी और बढ़ गई है। जलस्तर नीचे जाने से इलाके के हैंडपंपों ने भी दगा देना शुरू कर दिया है। इस स्थिति के बाद भी जल निगम और नगर निगम के जलकल विभाग का रवैया भी काफी टाल मटोल करने वाला है।
विज्ञापन

रसूलपुर वार्ड मुख्यमंत्री के कैंप कार्यालय से बिल्कुल सटा इलाका है। इस वार्ड के मदरसा अरबिया अहयाउल उलूम मदरसा के पास स्थित जामिया नगर इलाके के करीब 200 परिवार पानी को तरस रहे हैं। गर्मी के इस मौसम में उनकी परेशानी और बढ़ गई है, क्योंकि हैंडपंप ने पानी देना बंद कर दिया है। क्षेत्र की सलमा खातून ने बताया कि इस साल तो पानी की कमी की वजह से परेशानी काफी बढ़ गई है। काफी दूर से पानी लाना पड़ रहा है। रिजवाना और नूरआयशा ने बताया कि पानी की वजह से जो परेशानी हो रही है, उसे बयां करना बड़ा मुश्किल है। पता नहीं हमारी समस्या कब दूर होगी।

- जामिया नगर के लोगों को पानी की वजह से काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस समस्या को दूर कराने के लिए जलकल विभाग के अधिकारियों का चक्कर लगाते लगाते थक गए हैं। पता नहीं कब समस्या दूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आयशा खातून, पार्षद, रसूलपुर

- जल निगम को पूरे रसूलपुर वार्ड में पानी की पाइपलाइन बिछानी है। उनकी वजह से ही यह देर हो रही है।
- प्रमोद कुमार गुप्ता, जीएम, जलकल

नोट:आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें