एमपी इंटर कालेज से टीईटी की परीक्षा देकर बाहर आते अभ्यर्थी।
- फोटो : Shivharsh Dwivedi
शहर के 27 केंद्रों पर सोमवार को दो पालियों में हुई शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) में पंजीकृत 17462 अभ्यर्थियों में से 1566 ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में हुई। उधर, लखनऊ में पीसीएस अफसरों की हड़ताल वापस होने की समय से सूचना न मिल पाने की वजह से परीक्षा में पीसीएस अफसर ड्यूटी नहीं कर पाए।
हड़ताल की सूचना पर पीसीएस अफसरों की जगह दूसरे अफसरों की ड्यूटी लगा दी गई थी। हालांकि जिन पीसीएस अफसरों की ड्यूटी लगी थी वे सोमवार की सुबह तय समय पर कलेक्ट्रेट पहुंच गए थे मगर आपाधापी की स्थिति न बने, इसलिए निर्णय किया गया कि विकल्प के तौर पर जिनकी ड्यूटी लग गई है, वे ही करेंगे। सुबह 10 से 12.30 तक हुई पहली पाली की परीक्षा के लिए 13696 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 1144 ने परीक्षा छोड़ दी। इसी तरह दोपहर 2.30 से पांच बजे तक चली दूसरी पाली के लिए 3766 अभ्यर्थियों में से 3346 ही उपस्थित हुए।