फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहरियों को ‘सेहत’ की सौगात देंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sun, 27 Jan 2019 08:52 AM IST
Priyesh Mishra अमर उजाला ब्यूूूराे
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गोरखपुर। शहर में इलाज की सुविधाएं और बढ़ने वाली हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को जिला महिला अस्पताल के मेटरनिटी विंग और टीबी सह सामान्य अस्पताल का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन

बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज की सुविधाएं पहले से बेहतर हुई हैं। एम्स की ओपीडी जल्द शुरू करने की कवायद चल रही है। इसी बीच शहरवासियों का सस्ते, निशुल्क इलाज के लिए 100-100 बेड के अस्पतालों का तोहफा मिलने जा रहा है। तीन सीएचसी पर मिनी पीडियाट्रिक आईसीयू (पीकू) का लोकार्पण भी होगा। महिला अस्पताल के मॉड्युलर ओटी और जिला अस्पताल में एमआरआई यूनिट का शिलान्यास भी होगा।

100 बेड मेटरनिटी विंग

यहां गर्भवती को 24 घंटे इलाज की सुविधा होगी। रात को भी ऑपरेशन किए जा सकेंगे। अभी तक यह सुविधा जिला महिला अस्पताल में नहीं है। अब मरीजों को बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। गर्भवती की सारी जांचें भी हो सकेंगी। इसके साथ ही एनआईसीयू (न्यूयोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट) गंभीर नवजातों के लिए लाइफ लाइन होगी।

100 बेड टीबी सह सामान्य अस्पताल

एअरफोर्स के पास बने 100 बेड वाले सह सामान्य अस्पताल में टीबी मरीजों की जांच, इलाज और उन्हें भर्ती करने की सुविधा के साथ अन्य मरीजों के इलाज की भी बेहतर व्यवस्था की गई है। प्रसव के लिए लेबर रूम बनाया गया है। दांत और आंख के मरीज भी अच्छा इलाज पा सकेंगे। सभी तरह की पैथोलॉजी जांच कराई जा सकेगी। अल्ट्रासाउंड और एक्सरे की व्यवस्था भी होगी। टीबी मरीजों के लिए अलग से एक स्पेशल विंग संचालित की जाएगी।

वेंटिलेटर से लैस हैं मिनी पीआईसीयू

इंसेफेलाइटिस मरीजों के इलाज के लिए जिले के तीन सीएचसी में मिनी पीआईसीयू का निर्माण कराया गया है। इंसेफेलाइटिस सीजन से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ इनका लोकार्पण करके इन्हें क्रियाशील करने जा रहे हैं। इंसेफेलाइटिस पीड़ित बच्चों को पीकू में बेहतर और घर के पास ही इलाज मिल सकेगा। हर पीआईसीयू में तीन-तीन वेंटीलेटर युक्त बेड हैं। इनकी लागत सवा करोड़ रुपये है।

मॉड्युलर ओटी और एमआरआई यूनिट

जिला महिला अस्पताल में जिस मॉड्युलर ओटी का सीएम शिलान्यास करेंगे, उसमें ऑपरेशन के दौरान संक्रमण का खतरा नहीं रहेगा। जिला अस्पताल में प्रस्तावित एमआरआई सेंटर से भी गरीबों को राहत मिलेगी। मुफ्त में ही जांच हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें