फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मेलन के जरिए वोटरों को रिझाएंगे भाजपाई

Wed, 16 Jan 2019 01:50 AM IST
ajay Kumar Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
विज्ञापन
Voter Id card
विज्ञापन
गोरखपुर। लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने अलग-अलग सम्मेलन के जरिए वोटरों को रिझाने की रणनीति बनाई है। भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के गोरखपुर, बस्ती और आजमगढ़ मंडल के 10 जिलों में लोकसभा की 13 सीटें हैं। हर मंडल में तीन-तीन सम्मेलन कराने की तैयारी है।
विज्ञापन


गोरखपुर क्षेत्र में प्रबुद्ध सम्मेलन, युवा संसद और सेक्टर संयोजक सम्मेलन कराया जाएगा। इसी सिलसिले में क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह बुधवार को लखनऊ जाएंगे। वहां लोकसभा चुनाव के यूपी प्रभारी जेपी नड्डा के साथ बैठक होगी। इसमें सम्मेलन की तारीख तय की जाएगी। हर सम्मेलन में भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश स्तर के नेता हिस्सा लेंगे। डॉ. धर्मेंद्र ने बताया कि हर मंडल में कार्यक्रम के जरिए नए लोगों को पार्टी से जोड़ा जाएगा। प्रबुद्ध सम्मेलन मंडल मुख्यालय पर कराए जाने हैं। गोरखपुर मंडल की युवा संसद देवरिया में प्रस्तावित है। बस्ती मंडल के संतकबीरनगर में बूथ अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्षों का सम्मेलन होगा। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय अमित शाह भी आ सकते हैं। प्रस्तावित तारीखें पार्टी आलाकमान को भेजी जा चुकी हैं। इनपर बुधवार को मुहर लग सकती है।

भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के जिले

गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, आजमगढ़, बलिया और मऊ।

विकास का दीया जलेगा

भाजपा ने 11 फरवरी को समर्पण दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया है। इस दिन पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती है। 26 फरवरी को हर घर में कमल ज्योति दीपक जलाया जाएगा। यह दीपक विकास को समर्पित रहेगा। चार मार्च को हर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की कमल संदेश बाइक रैली निकाली जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें