फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिड़ियाघर के कर्मचारियों के लिए बनेंगे 37 आवास

Thu, 27 Dec 2018 01:23 AM IST
ajay Kumar Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
विज्ञापन
Model House
विज्ञापन
गोरखपुर। चिड़ियाघर के पिछले हिस्से में कर्मचारियों के लिए बाउंड्री से सटे 37 आवास बनाए जाएंगे। इसका काम जल्द शुरू होगा। इसकी जिम्मेदारी राजकीय निर्माण निगम को दी गई है। पांच माह में आवास बनाने का लक्ष्य है। इसके बाद आवंटन की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन


चिड़ियाघर के कर्मचारियों के लिए जहां आवास बनाए जाने हैं वहीं पास में नगर निगम कूड़ा फेंका रहा है। वन विभाग के एसीएफ देवेश श्रीवास्तव ने स्वास्थ्य अधिकारी से लेकर डीएम तक से इस बाबत शिकायत की है। उन्होंने बताया कि बुधवार को नगर निगम के कर्मचारी मरी हुई गाय वहां फेकने आ गए थे। अगर गंदगी फेंकने का सिलसिला ऐसे ही चलता रहा तो चिड़ियाघर के जानवरों के अलावा आसपास रहने वालों को इंफेक्शन हो सकता है। उन्होंने इस समस्या के स्थाई समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें