फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में जीत से उत्साहित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े के साथ मनाया जश्न

Wed, 12 Dec 2018 12:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
पांच राज्यों के परिणाम आने के बाद कांग्रेसियों ने जश्श्न मनाया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोरखपुर। राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी के बेहतर प्रदर्शन पर कांग्रेसियों ने खूब जश्न मनाया। ढोल नगाड़े बजाए और जमकर आतिशबाजी की। पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सुबह से ही टीवी और मोबाइल फोन से परिणामों की जानकारी ले रहे थे।
विज्ञापन


तीनों राज्यों में बेहतरीन प्रदर्शन के प्रति आश्वस्त होने के बाद महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरुण कुमार अग्रहरि के नेतृत्व में गोलघर स्थित इंदिरा गांधी तिराहे पर इकट्ठा हुए। सभी ने एक दूसरे को बधाई दी, मिठाई भी खिलाई। अरुण कुमार अग्रहरि ने कहा कि विधानसभा चुनावों के परिणाम से यह सिद्ध हो गया है कि जनता अब केंद्र सरकार की हकीकत को पूरी तरह समझ गई है।

परिणाम इस बात के संकेत हैं कि 2019 के लोकसभा चुनाव में वर्तमान केंद्र सरकार को बदलने का जनता मन बना चुकी है। इस दौरान दिनेशचंद्र श्रीवास्तव, दिलीप जायसवाल, मारकंडेय सिंह, उदयवीर सिंह, दिलीप कुमार निषाद, नासिर मुन्ना, असलम, देवेंद्र निषाद, इंद्रजीत चौधरी आदि मौजूद रहे। कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के प्रदेश महासचिव रामनाथ निषाद के नेतृत्व में भी कांग्रेसियों ने जश्न मनाया।
विज्ञापन


वहीं, उत्तरप्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य तौकीर आलम ने कहा कि विभिन्न राज्यों के विधानसभा चुनाव का परिणाम लोगों के मनोभाव की प्रतिक्रिया हैं। 2019 में राहुल गांधी के नेतृत्व में केंद्र में सरकार बनेगी। जिला कांग्रेस कमेटी के जिला सचिव मोहन तिवारी ने कहा कि विभिन्न राज्यों में हुए चुनाव में लोगों ने केंद्र सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ अपना मत देकर विरोध प्रकट किया है।

विभिन्न दलों ने भी जताई खुशी

गोरखपुर। राष्ट्रीय जनता दल के जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में मंगलवार को पादरी बाजार स्थित कार्यालय में बैठक हुई। इसमें विभिन्न राज्यों के विधानसभा चुनावों में जनता की ओर से दिए गए फैसले पर खुशी जताई गई। एक दूसरे को बधाई देते हुए मिठाइयां भी बांटीं गईं। इस दौरान रामकली देवी, अली हसन, रामप्रीत विश्वकर्मा, राजबहादुर गौतम, मो. मुस्तकीम, एकलाक अहमद, दयाराम कनौजिया, रामरति विश्वकर्मा, बाबूराम यादव, संतोष यादव, अभिमन्यु त्रिपाठी, आदि मौजूद रहे। राष्ट्रीय वीर एकलव्य सेना (भारत) ने बैठक कर कांग्रेस की जीत पर खुशी जताई। श्याम सुंदर निषाद, श्यामल निषाद, गुड्डु निषाद, भुल्लन निषाद, रामचंदर यादव, हरिवंश चौधरी, दुलारे निषाद, रामकेवल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें