गोरखपुर। दिवाली और छठ पर्व पर यात्रियों को दिक्कत न हो इसलिए रोडवेज प्रशासन ने दिल्ली, लखनऊ, इलाहाबाद समेत विभिन्न रूटों पर करीब 100 और बसों का संचलन शुरू कर दिया है। चार नवंबर से शुरू हुई इन बसों का संचालन छठ तक जारी रहेगा। इसके अलावा लोकल रूट पर अनुबंधित बसों के फेरे भी बढ़ाए गए हैं।
गोरखपुर से दिल्ली, लखनऊ और इलाहाबाद रूटों पर सबसे ज्यादा बसें बढ़ाई गई हैं। राप्तीनगर डिपों के एआरएम मुकेश कुमार ने बताया कि सिर्फ राप्ती नगर डिपो से ही लखनऊ के लिए 11, इलाहाबाद के लिए 10 और दिल्ली के लिए 11 अतिरिक्त बसें चलाई जा रही हैं।
गोरखपुर डिपों से भी कई प्रमुख स्थानों के लिए अतिरिक्त बसों की सेवा शुरू कर दी गई है। इसके अलावा रीजन में अनुबंधित 256 बसों के फेरों में बढ़ोत्तरी की गई है। त्यौहार तक सभी चालक और परिचालकों की छुट्टियां रद कर दी गई हैं। अतिरिक्त काम के एवज में उन्हें प्रोत्साहन राशि के रूप में इनाम दिया जाएगा।
इन रूटों पर चलेंगी - बसें
सोनौली- दिल्ली - 18
गोरखपुर- दिल्ली- 17
गोरखपुर- लखनऊ- 35
गोरखपुर- कानपुर - 8
गोरखपुर- इलहाबाद - 10
गोरखपुर- वाराणसी - 10