फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राईस मिलरों ने बनाई आंन्दोलन की रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
राइस मिलरों ने बनाई आंदोलन की रणनीति
विज्ञापन

खरीदे गए धान की कुटाई न करने पर हुई चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। राइस मिलर्स कल्याण एसोसिएशन की जिला इकाई के पदाधिकारियों की बैठक व्यापार मंडल कार्यालय पर बैठक हुई। इसमें पदाधिकारियों ने समस्याओं के बारे में चर्चा करते हुए समाधान के लिए आंदोलन तेज करनेे की चेतावनी दी।
विज्ञापन

संगठन के जिलाध्यक्ष राजेंद्र पटेल ने कहा कि संगठन की ओर से राइस मिल संचालकों ने समस्याओं के समाधान की मांग की थी, लेकिन आज तक समस्याओं का समाधान नहीं किया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं की जाएंगी, तब तक अनुबंध व बैंक गारंटी नहीं देंगे। उन्होंने यह चेतावनी भी दी कि खरीद किए गए धान की कुटाई भी नहीं की जाएगी। इसके लिए प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई की जाती है तो उसका विरोध किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि राइस मिल संचालकों का उत्पीड़न किया जा रहा है। चावल की रिकवरी एवं कुटाई तथा परिवहन के मामले में राइस मिल संचालक घाटे में हैं। राइस मिल ब्लैक लिस्ट होते जा रहे हैं लेकिन सरकार समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीर नहीं है। इस मौके पर शैलेंद्र पटेल, राधेश्याम, मानवेंद्र प्रताप सिंह, सचिंद्र कुमार, घनश्याम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें