मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को गोरखपुर आएंगे। जिला प्रशासन के मुताबिक मुख्यमंत्री बुधवार को सुबह 10.50 बजे बाबू प्रताप नारायण इंटर सिंह जनता इंटर कॉलेज बरही सोनबरसा जाएंगे, वहां बाबू प्रताप नारायण की मूर्ति का अनावरण करेंगे।
इसके बाद हेलीकॉप्टर से एमपी पॉलिटेक्निक जाएंगे, वहां से गोरखनाथ मंदिर जाना है। मुख्यमंत्री बुधवार को ही दोपहर 2.20 बजे काजीपुर गांव में आईटीआई का शिलान्यास करेंगे। यहां जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
एक नवंबर को सुबह 10 बजे जिला अस्पताल में डायलिसिस केंद्र का लोकार्पण करेंगे। वहीं चार नवंबर को सीएम योगी फिर गोरखपुर आएंगे और श्री धन्वंतरि जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।