फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ए जी! हेलमेट लगाइए, तभी घर से जाइये

Thu, 25 Oct 2018 11:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
अमर उजाला के कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोरखपुर। इस बार करवाचौथ पर महिलाएं पति की लंबी उम्र की कामना भर नहीं करेंगीं, छोटी सी लापरवाही से किसी हादसे में पति को नुकसान न पहुंचे, इसका इंतजाम भी करेंगीं। जब भी पति दोपहिया वाहन से घर से बाहर निकलेंगे तो उन्हें हेलमेट लगाना जरूर याद दिलाएंगी। भले वे गाड़ी खुद चला रहें हों या साथ बैठे हों। करवाचौथ पर यह वादा भी लेंगी की पति ऐसा ही करें। इसका संकल्प शहर की महिलाओं ने गुरुवार को अमर उजाला कार्यालय में आयोजित विमर्श में लिया।
विज्ञापन


महिलाओं ने उनके पति को इस बात की अहसास दिलाने का भी संकल्प लिया कि परिवार के लिए उनकी अहमियत क्या है। कहा कि हेलमेट को एक आदत के रूप में विकसित करने की जरूरत है। हमें इसकी शुरूआत घर से करनी होगी। विमर्श के दौरान महिलाओं ने हेलमेट के प्रति उदासीनता का ठीकरा प्रशासन के सिर पर फोड़ा। कहा कि शहर में आर्मी और एयरफोर्स जैसे कई इलाके मौजूद हैं जहां बिना हेलमेट लगाए प्रवेश नहीं मिलता। ऐसा पूरे शहर में क्यों नहीं? प्रशासन सख्ती बरते तो यह संभव है। सभी ने अमर उजाला के सामाजिक सरोकारों पर चलाए जा रहे अभियानों पुलिस की पाठशाला, रक्तदान शिविर और हेलमेट अभियान की एक स्वर में तारीफ की।
 

हेलमेट गिफ्ट करूंगी

मैं अपने पति को इस करवाचौथ पर हेलमेट दूंगी। साथ ही सभी महिलाओं से अपील करती हूं कि वे भी अपने पति को हेलमेट लगाकर वाहन चलाने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन

विभा सिंह, अमर उजाला तीज क्वीन

घूंघट हटाएं, हेलमेट लगाएं

महिलाओं की शिकायत होती है कि सिर पर पल्लू होने की वजह से उन्हें हेलमेट लगाने में परेशानी होती है। तो अब से हेलमेट को ही अपना पल्लू बनाएं।
सोना पांडेय, बेतियाहाता

हेलमेट एक सुरक्षा कवच है, अमर उजाला ने इसे करवाचौथ से जोड़कर इसे और भी खास बना दिया है। इस इस बार व्रत तोड़ने से पहले उनसे हेलमेट लगाने का वादा लूंगी।
श्वेता सिंह, सिक्टौर

हेलमेट भी एक आभूषण है, बस समझ का फेर है। इसे लगाने से सुरक्षा के साथ व्यक्तित्व भी निखर उठता है। बस यही सोच घर में विकसित करनी है।
ज्योत्सना मिश्रा, तारामंडल
 

इन्होंने भी रखी अपनी राय

किरन लता यादव, मनीषा पांडेय, गिन्नी श्रीवास्तव, माया श्रीवास्तव, किरन पांडेय, रश्मि जायसवाल, सुमन यादव, शमा परवीन, पिंकी गुुप्ता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें