फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीक्षांत समारोह में मोहद्दीपुर के रास्ते प्रवेश करेंगे वीआईपी

Tue, 23 Oct 2018 01:01 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
फाइल
विज्ञापन
गोरखपुर। विश्वविद्यालय में 26 अक्तूबर को होने वाले दीक्षांत समारोह में मंच सज्जा से लेकर सफाई व वीआईपी मूवमेंट पर सोमवार को चर्चा हुई। तय हुआ कि सभी वीआईपी मोहद्दीपुर के रास्ते कन्वेंशन हॉल के सामने से प्रवेश करेंगे, जबकि विद्यार्थियों के प्रवेश के लिए मुख्य द्वार व छात्रावास की ओर भी रास्ता खुला रहेगा। 24 अक्तूबर को स्मारिका छपकर आ जाएगी। 24 व 25 अक्तूबर को दीक्षांत समारोह की रिहर्सल की जाएगी।

मंच पर लग रहा ग्रेनाइट

गोरखपुर। दीक्षांत समारोह के मद्देनजर दीक्षा भवन के सामने बने मंच को भव्य रूप दिया जा रहा है। मंच और दीवार पर ग्रेनाइट लगाया जा रहा है। फाल्स सीलिंग भी लगाई जा रही है।

25 तक प्राप्त कर लें उपाधि

गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में अभ्यर्थियों को उपाधि 23, 24 एवं 25 अक्तूबर को परीक्षा सामान्य कार्यालय के काउंटर से वितरित की जाएगी। विद्यार्थी दीक्षांत में पहने जाने वाली उत्तरीय लेखा अनुभाग से 200 रुपये जमाकर प्राप्त कर सकते हैं। ये जानकारी परीक्षा नियंत्रक अमरेंद्र सिंह ने दी।

25 तक जमा कर दें शुल्क

गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय के महारानी लक्ष्मीबाई महिला छात्रावास में जिन छात्राओं का प्रवेश मेरिट के आधार पर हुआ है उन्हें 25 अक्तूबर तक शुल्क जमा करना होगा। वार्डन प्रो विनीता पाठक ने बताया कि कमरोें का आवंटन 30 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें