दौड़, कूद और गोला फेंकने में खिलाड़ियों ने दिखाया जोश
राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज में में प्रतियोगिताएं शुरू
दौड़ में श्रवण, संजय, शुभम, कृष्ण चंद्र और रामाश्रय ने मारी बाजी
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज में शुक्रवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का आगाज हुआ। प्रधानाचार्य नंद प्रसाद यादव ने खिलाड़ियों की सलामी लेकर प्रतियोगिताएं शुरू कराईं। पहले दिन ऊंची कूद, लंबी कूद, गोला क्षेपण, डिस्कस थ्रो और दौड़ में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।
सीनियर वर्ग की 200 मीटर दौड़ में श्रवण कुमार ने बाजी मारी। बुद्धरत्न को द्वितीय और अनुपम को तृतीय स्थान मिला। जूनियर वर्ग में संजय यादव, अंकित यादव, अखिलेश मौर्या ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। सब जूनियर वर्ग में शुभम वर्मा, मुकेश चंद, विकास कुमार को प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान मिला। 1500 मीटर सीनियर वर्ग में कृष्ण चंद्र यादव को पहला, बुद्धरत्न को दूसरा और नितिन कुमार को तीसरा स्थान मिला। जूनियर वर्ग रामाश्रय भारद्वाज, मोहित वर्मा, विवेक गुप्ता को प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान मिला। 800 मीटर सीनियर वर्ग में रामाश्रय भारद्वाज, अनूप यादव, विकास यादव और जूनियर वर्ग में मिथिलेश चंद्र मौर्य, दीपू शर्मा तथा अभय विश्वकर्मा को प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान मिला। तीनों वर्गों में लंबी कूद, ऊंची कूद और चक्का क्षेपण में सोनू निगम, नित्यानंद, नमन पांडेय, बलवंत कुमार, संजय यादव, सूरज प्रताप सिंह, विकास यादव, सूर्य कुमार, गौरव श्रीवास्तव पहले पायदान पर रहे। प्रतियोगिता में डॉ. अरुणेंद्र राय, रुद्र कुमार मिश्र, दुर्गा प्रसाद यादव, अमामुल्लाह, श्रीप्रकाश, ओम कुमार मिश्र, जगत बिहारी मिश्र, शिवशंकर मल्ल आदि मौजूद रहे।