फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सितंबर से नई एजेंसी देगी बिजली बिल

Mon, 20 Aug 2018 01:07 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
बिजली का बिल
विज्ञापन
गोरखपुर। बिजली निगम एक सितंबर से नई व्यवस्था के तहत शहरवासियों के घर बिजली का बिल पहुंचाएगी। पुरानी व्यवस्था को पूरी तरह खत्म कर अब एक ही कंपनी को हर उपभोक्ता को बिल देने का जिम्मा सौंपा गया है। इससे विभाग के राजस्व में भी बढ़ोतरी की उम्मीद है। मुख्य अभियंता एमके अग्रवाल ने बताया कि शनिवार को लखनऊ में चेयरमैन आलोक कुमार के साथ समीक्षा बैठक में बंगलूरू की कंपनी बीसीआईटीएस को जिम्मेदारी सौंपने पर सहमति बनी है।
विज्ञापन

शहर में कुल उपभोक्ताओं की संख्या लगभग 1 लाख 70 हजार है। पुरानी व्यवस्था में शहर के अलग-अलग इलाकों में अलग-अलग कंपनियां उपभोक्ताओं को बिल देती थीं। ये कंपनियां 30 प्रतिशत लक्ष्य भी पूरा नहीं कर पाती थीं। इससे बिजली निगम को भी घाटा हो रहा था। लगातार शिकायतों के बाद पिछले माह उन सभी कंपनियों को नोटिस देकर सेवा समाप्त कर दी गई थी। नई व्यवस्था के तहत अब बीसीआईटीएस कंपनी पूरे शहर में डोर टू डोर बिलिंग का काम करेगी। कंपनी का निगम के साथ प्रति बिल के हिसाब से भुगतान का करार हुआ है। कंपनी को प्रति माह 95 प्रतिशत उपभोक्ताओं की बिलिंग का लक्ष्य दिया गया है। इस लक्ष्य को हर हाल में पूरा करना है।

सरकारी कर्मचारी हटेंगे
अधीक्षण अभियंता शहरी एके सिंह ने बताया कि अब पूरे शहर में बीसीआईटीएस कंपनी ही बिल निकालेगी। जिन जगहों पर सरकारी कर्मचारी बिल बनाते थे वहां उनकी सेवा समाप्त कर निगम के अन्य कामों में ली जाएगी। पूरी तरह जिम्मेदारी होने पर निजी कंपनी के पास लक्ष्य पूरा नहीं कर पाने की स्थिति में कोई बहानेबाजी नहीं कर पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें