फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंपियरगंज में 500 करोड़ की लागत से लगेगा फूड प्रोसेसिंग प्लांट

Fri, 27 Jul 2018 01:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम योगी का माला पहना कर स्वागत किया।
विज्ञापन
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को विकास का बड़ा तोहफा दिया। उन्होंने कहा कि कैंपियरगंज में फूड प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित किया जाएगा। इसके लिए जमीन तलाशी जा रही है। प्लांट लगने के बाद जिले के किसानों की आय दोगुनी करने में मदद मिलेगी। केला सहित तमाम फसलों को प्लांट तक ले जाकर अच्छी कीमत पर बेचा जा सकेगा। गोरखपुर क्लब में मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले उन्होंने धुरियापार में 12 सौ करोड़ रुपये की लागत से एथेनॉल फैक्ट्री खोलने का एलान किया था। अब कैंपियरगंज को फूड प्रोसेसिंग का तोहफा दिया जा रहा है।
विज्ञापन


दरअसल, कैंपियरगंज तहसील के मछलीगांव के आसपास फूड प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित करने की मांग लंबे समय से हो रही थी। विधायक फतेह बहादुर सिंह के मुताबिक करीब 500 करोड़ रुपये की लागत से प्लांट स्थापित किया जाना है। मुख्यमंत्री के इस एलान से क्षेत्रवासी खुश हैं। अब किसानों की आय दोगुनी की जा सकेगी। कैंपियरंगज में केला सहित तमाम फसलों की अच्छी खेती होती है लेकिन वाजिब कीमत नहीं मिल पाती। प्लांट स्थापित होने के बाद यह समस्या खत्म हो जाएगी।

पूर्वांचल का यह पहला होगा फूड पार्क

गोरखपुर। कैंपियरगंज में बनने वाला ‘द आशा एग्रो फूड पार्क’ पूर्वांचल का पहला फूड पार्क होगा। क्रेजी ब्रेड समूह के उद्योगपति नवीन अग्रवाल और उद्योगपति संजय अग्रवाल ने संयुक्त रूप से इस प्लांट को लगाने की योजना 2017 में बनायी थी। नवीन अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल के बाद केंद्र सरकार के मिनिस्ट्री ऑफ फूड प्रोसेसिंग मंत्रालय ने करीब सात माह बाद इसको मंजूरी दे दी है। इस प्लांट का निर्माण करीब 30 एकड़ में होगा। इसमें प्रत्येक इकाई को केंद्र सरकार द्वारा 35 प्रतिशत का अनुदान बिल्डिंग और मशीनरी के लिए होगा। इसके अतिरिक्त किसी भी इकाई के लिए राज्य सरकार द्वारा टर्म लोन के ब्याज में करीब 7 प्रतिशत की छूट मिलेगी। औद्योगिक विकास संबंधी प्रदेश सरकार की योजना के तहत अन्य कई प्रकार की छूट मिलेगी। इससे पूर्वांचल के औद्योगिक विकास को जहां गति मिलेगी वहीं किसानों को भी अपनी उपज का भरपूर दाम मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें