फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘देश की आजादी में निषाद क्रांतिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान’

Thu, 26 Jul 2018 01:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
निषाद पार्टी की रैली में गोरखपुर सदर के सांसद प्रवीण कुमार
विज्ञापन
गोरखपुर। निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल की तरफ से चंपा देवी पार्क में फूलन देवी का शहादत दिवस व गुरु मत्स्येंद्र नाथ का स्मृति दिवस मनाया गया। इस मौके पर आरक्षण महासंग्राम रैली का आयोजन हुआ। सपा से सदर सांसद प्रवीण कुमार निषाद ने कहा कि देश की आजादी में निषादों का इतिहास गौरवशाली रहा है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने कहा कि देश की आजादी में लड़ाई लड़ने वाले 167 निषाद क्रांतिकारियों को ब्रिटिश सरकार ने कानपुर में बरगद के पेड़ पर टांग फांसी दे दी थी। आजादी के लिए समाधान निषाद, लोचन निषाद सिद्धों मांझी, तिलका मांझी, झूरी बिंद, गंगादीन निषाद, मैकू व भीमाकाली आदि कई अन्य क्रांतिकारियों ने अपने प्राणों की आहुति दी है।
विज्ञापन


उन्होंने फूलन देवी को के निधन को भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति बताया। कहा कि उनकी पार्टी देश, प्रदेश में समाज को एकजुट करने और मान सम्मान दिलवाने का काम कर रही थीं। रैली में उपस्थित लोगों को सपा के कई नेताओं ने भी संबोधित किया। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष प्रह्लाद यादव, आत्माराम निषाद, अनिल निषाद, संतोष निषाद, दिनेश निषाद, सुग्रीव निषाद, महेंद्र निषाद, जालंधर निषाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें