अलग-अलग घटनाओं के चार आरोपी गिरफ्तार
खोराबार। अलग-अलग घटनाओं में चार आरोपियों को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बलवा और हत्या के प्रयास के आरोपी खोराबार के रामगढ़ताल निवासी रघुनाथ निषाद, रेप और पास्को एक्ट के आरोपी बड़ी कुरमौल निवासी संदीप यादव, जालसाजी के आरोपी झंगहा के मझगांवा निवासी सद्दाम हुसैन और बिहार के पिपरा लतीफ निवासी नौशाद को गिरफ्तार किया।