फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से भर सकेंगे गोरखपुर यूनिवर्सिटी की प्रवेश परीक्षा का फार्म

Sun, 01 Apr 2018 07:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
गोरखपुर यूनिवर्सिटी। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
गोरखपुर यूनिवर्सिटी और इससे संबद्ध 306 कॉलेजों की बीए, बीएससी, बीकॉम, बीसीए, बीबीए की 1.73 लाख सीटें संयुक्त प्रवेश परीक्षा से भरी जाएंगी। पहली बार होने जा रही प्रवेश परीक्षा के लिए अभ्यर्थी गोरखपुर यूनिवर्सिटी की वेबसाइट www.ddugu.edu.in पर सोमवार से आवेदन कर सकेंगे। यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से संयुक्त प्रवेश परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 28 अप्रैल आवेदन तक आवेदन किया जा सकेगा।
विज्ञापन


रजिस्ट्रार शत्रोहन वैश्य ने बताया कि सत्र (2018-19)में दाखिले की पूरी व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है। गोरखपुर यूनिवर्सिटी केंद्रीय कृत प्रवेश के लिए साझा प्रवेश परीक्षा का आयोजन करेगा। इसी के माध्यम से ही विश्वविद्यालय परिसर और कॉलेजों की सीटें भरी जाएंगी। प्रवेश परीक्षा में मिलने वाले नंबरों के आधार पर काउंसिलिंग प्रक्रिया का आयोजन होगा। विद्यार्थियों को कैंपस समेत कॉलेजों में खाली सीट ऑनलाइन चुनने का मौका दिया जाएगा।

यह होगी फीस
प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए जनरल और ओबीसी अभ्यर्थियों को 750 रुपये और एससी-एसटी अभ्यर्थियों के लिए 400 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। नेट बैंकिंग से ही शुल्क का भुगतान होगा। अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन के साथ हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की मार्कशीट और आधार कार्ड की जानकारी देनी होगी।
विज्ञापन


वैध ई-मेल और मोबाइल नंबर का करें इस्तेमाल
कंप्यूटर सेंटर के प्रभारी डॉ. एस एन पांडेय ने बताया कि अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के दौरान वैध ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करें। इनके बिना फार्म भरने में अभ्यर्थियों को परेशानी उठानी पड़ सकती है।
विज्ञापन


कॉलेजों की संख्या
गोरखपुर- 141
कुशीनगर- 65
देवरिया- 109

इन बातों का रखें ख्याल
- प्रत्येक कोर्स में प्रवेश के लिए अलग-अलग आवेदन करना होगा। एक कोर्स में आवेदन को किसी अन्य कोर्स में स्थानांतरित नहीं किया जायेगा।
- आवेदन पत्र की प्रति (हार्ड कॉपी) विश्वविद्यालय को भेजना नहीं है।
- प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रवेश पत्र वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा।
- ऑनलाइन आवेदन पत्र, भुगतान रसीद और प्रवेशपत्र का प्रिंट (हार्ड कॉपी) अभ्यर्थी अपने पास सुरक्षित रखें।
- पंजीकरण शुल्क किसी भी दशा में वापस नहीं होगा।
- अभ्यर्थी प्रवेश संबंधी जानकारी के लिए वेबसाइट नियमित रूप से देखते रहें।
- स्नातक में दाखिले के लिए वर्ष 2015 या उसके बाद की इंटरमीडिएट परीक्षा या उसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण छात्र ही अर्ह होंगे।
- वर्ष 2018 में इंटरमीडिएट या उसके समकक्ष परीक्षा में सम्मिलित छात्र भी स्नातक प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित हो सकते है।ं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें