फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानव शृंखला बनाकर वोटिंग के लिए किया जागरूक

Tue, 13 Feb 2018 08:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
छात्राओं ने मानव शृंखला बनाकर मताधिकार के लिए जागरूक किया। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
शहर की दर्जन भर स्कूल-कॉलेजों की करीब दो हजार छात्राओं ने मंगलवार को पैडलेगंज चौराहे से नौकायन केंद्र तक मानव शृंखला बनाकर मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक किया। बैंड पर देशभक्ति धुन के बीच हाथ में जागरूकता संदेश वाली तख्तियां लिए छात्राओं की जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम राजीव रौतेला ने हौसला आफजाई की। इस दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना, गोरखपुर यूनिवर्सिटी महिला विंग की एनसीसी समेत निर्वाचन से जुड़े सभी अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


डीएम ने सभी छात्राओं से अपील की। कहा, 18 वर्ष की उम्र पूरी होने पर वह स्वयं मतदाता बने और परिवार के सभी सदस्यों को मतदान के लिए प्रेरित करें। मानव श्रृंखला में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय चरगावां एंव खोराबार के साथ ही सेंट एंड्रयूज कॉलेज, सेंट जोसेफ कॉलेज फ ॉर वूमेंस, लिटिल स्टार एकेडमी, पूर्व माध्यमिक विद्यालय गिरधरगंज व अलहदादपुर, शिशु सेवा सदन, बाबा वासदेव जूनियर हाईस्कूल रामगढ़ताल फ रसहिया, दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज, सरमाउंट इंटरनेशनल स्कूल, कृष्ण कुमार कानौडिया जनता विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय बनकटीचक व रावत पाठशाला, सरमाउंट इंटरनेशनल स्कूल, गायत्री विद्यापीठ, सेंट्रल एकेडमी तथा आरपीएम एकेडमी की छात्राएं शामिल रहीं।

हस्ताक्षर अभियान की शुरूआत
मानव शृंखला के पहले जिला निर्वाचन अधिकारी राजीव रौतेला ने कलेक्ट्रेट में मतदाता जागरूकता के हस्ताक्षर अभियान की शुरूआत की। इस दौरान नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश सिंह, एडीएम प्रभुनाथ, रजनीश चन्द्र समेत कई अधिकारियों, कर्मचारियों और पत्रकारों व नागरिकों ने हस्ताक्षर किए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने लोकसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं से अपील किया कि कलेक्ट्रेट में आकर इस बोर्ड पर हस्ताक्षर करके मतदाता जागरूकता अभियान को सफ ल बनाए।
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी में तैयारियां जांची
जिला निर्वाचन अधिकारी राजीव रौतेला ने मंगलवार को गोरखपुर यूनिवर्सिटी के बैडमिंटन हॉल, वाणिज्य भवन, मूल्यांकन केंद्र, दीक्षा भवन तथा कला संकाय का निरीक्षण किया। उन्होंने नगर आयुक्त को पूरे परिसर की सफाई कराने के निर्देश दिए। मतदान कर्मचारियाें के प्रशिक्षण, उनके मतदान स्थलों पर रवानगी और मतगणना से संबंधित तैयारियों पर भी चर्चा की। निरीक्षण के समय एसएसपी सत्यार्थ अनिरूद्ध पंकज, सीडीओ अनुज सिंह, एडीएम प्रभुनाथ, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट राहुल पाण्डेय, अभिषेक गोयल, अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी अशोक श्रीवास्तव समेत कई अफसर मौजूद रहे।

पोस्टल बैलेट के प्रभारी बनाए गए
मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर जिला निर्वाचन अधिकारी राजीव रौतेला ने सदर लोकसभा के उप चुनाव के लिए एडीएम फाइनेंस विधान जायसवाल को पोस्टल बैलेट का प्रभारी बनाया है। इसी तरह अपर नगर मजिस्ट्रेट दिनेश व बंदोबस्त अधिकारी सोमनाथ मिश्रा को सह प्रभारी नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें