फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रीजनल में खेलकूद

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

देवरिया के मिथिलेश ने जीता उद्घाटन मैच
रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में अंतर जनपदीय पुलिस बैडमिंटन और टेबल टेनिस प्रतियोगिता शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर।
गोरखपुर जोन की अंतर जनपदीय पुलिस बैडमिंटन और टेबल टेनिस प्रतियोगिता का उद्घाटन मंगलवार को डीआईजी नीलाब्जा चौधरी ने रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया। उद्घाटन मैच की सिंगल्स कैटेगरी में देवरिया के मिथिलेश राय ने संतकबीरनगर के मो. स्वालेह को 21-11 और 21-7 अंक से पराजित किया। दूसरे मैच में गोरखपुर के राधेश्याम शर्मा ने श्रावस्ती के शिव प्रताप पांडेय को 21 11 और 21 10 से विजय हासिल की। डबल्स में मिथिलेश राय और सुनील कुमार सिंह की जोड़ी ने संतकबीरनगर के मो.स्वालेह और पवन गौड़ की जोड़ी पर 21-12 और 21-13 अंक जीत दर्ज की।
विज्ञापन

महिला कैटेगरी के सिंगल्स में देवरिया की शीला यादव ने संतकबीरनगर की सीमा मौर्या पर जीत दर्ज की। डबल्स में देवरिया की शीला यादव और महिलका की जोड़ी ने संतकबीरनगर की प्रतिभा सिंह और सीमा मौर्या को 21-13 और 21-17 अंक से पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें