फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहरसा-आनंद विहार जनसाधारण 29 से

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
छठ में होने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने (05531/05532) सहरसा-आनंद विहार के बीच एक जोड़ी जनसाधारण स्पेशल ट्रेन 10 फेरों में चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन सहरसा से 29 अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार और बुधवार को तथा आनंद विहार से 30 अक्टूबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार एवं गुरुवार को चलेगी।
विज्ञापन

यह ट्रेन सहरसा से सुबह 6:15 बजे चलकर सिमरी बख्तियारपुर, मानसी, खगड़िया, हसनपुर रोड, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, बापूधाम मोतिहारी, सुगौली, बेतिया, नरकटियागंज, सिसवां बाजार, कप्तानगंज होकर गोरखपुर पहुंचेगी और शाम 5:25 बजे छूटकर खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, लखनऊ होते हुए दूसरे दिन कानपुर सेंट्रल के रास्ते सुबह 9:20 बजे आनंद विहार टर्मिनस पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन आनंद विहार टर्मिनस से दोपहर 12 बजे चलकर देर रात गोरखपुर पहुंचेगी और 2:10 बजे छूटकर दूसरे दिन दोपहर 12 बजे सहरसा पहुंचेगी। ट्रेन में साधारण श्रेणी के 16 तथा एसएलआर के 2 कोचों सहित कुल 18 कोच लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें