फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन से शुरू होगा आनलाइन बैनामा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
पहली अक्टूबर को रविवार और दो को गांधी जयंती के मौके पर सार्वजनिक अवकाश होने की वजह से अब तीन अक्टूबर से गोरखपुर समेत सूबे के आठ जिलों में ऑनलाइन रजिस्ट्री (बैनामा) शुरू हो सकेगी। इनमें बाराबंकी, गाजियाबाद, जौनपुर, मथुरा, वाराणसी, बहराइच और बरेली जिले शामिल हैं।
विज्ञापन

एआईजी स्टांप रामशंकर सिंह का कहना है कि ऑनलाइन बैनामे की तैयारी पूरी कर ली गई है। सर्किल रेट विभाग की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है, साथ ही एक प्रोफार्मा भी अपलोड किया गया है। अभिलेख (डीड) और स्टांप ड्यूटी की प्रक्रिया अभी पूर्व की ही तरह चलेगी। अभिलेख तैयार करने के बार विभाग की वेबसाइट पर अपलोड प्रोफार्मा भरना होगा। फिर इस फार्म की हार्ड कापी और बैनामा अभिलेख के साथ रजिस्ट्री दफ्तर आना होगा। प्रोफार्मा भरने में कोई दिक्कत हो तो कोई भी व्यक्ति अपने तहसील के संबंधित सब रजिस्ट्रार के पास जाकर उसे समझ सकता है। शहर के लोग सब रजिस्ट्रार के अलावा एआईजी स्टांप से भी फार्म भरने का तरीका सीख सकते हैं। एआईजी ने बताया कि जल्द ही ऑनलाइन अभिलेख तैयार करने और स्टांप ड्यूटी का भुगतान करने की भी सुविधा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें