फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वर्गीय रंगनरायण पांडेय को श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
रंगनारायण पांडेय की पुण्यतिथि पर सोमवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन छात्रसंघ भवन पर किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री पंडित हरिशंकर तिवारी ने कहा कि रंगनारायण की असमय मृत्यु से राजनीति की अपूरणीय क्षति हुई है। उनके नाम पर जल्द ही जिले में एक कॉलेज की स्थापना की जाएगी। इससे उनकी स्मृतियों को लंबे समय तक संजोया रखा जा सकेगा।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि प्रो. सीपीएम त्रिपाठी ने कहा कि वे एक कद्दावर छात्रनेता के साथ ही युवाओं और छात्रों के लिए हमेशा संघर्षरत रहे। शिक्षक नेता जगदीश पांडेय ने कहा कि वे मृदुभाषी, शालीन एवं युवाओं में लोकप्रिय थे, उनका कार्यकाल स्वर्णिम रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंडित दयाशंकर दुबे ने की। इस दौरान मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि के साथ अनूप सर्राफ, अधिवक्ता रत्नेश्वर शुक्ल, दिनेश चंद त्रिपाठी, दिनेश चंद श्रीवास्तव, राजीव पांडेय ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। संचालन छात्रसंघ पूर्व अध्यक्ष भूपेंद्र पांडेय ने किया। इस दौरान रंग बिहारी पांडेय, गवीश दुबे, महेंद्रनाथ मिश्रा, सच्चिदानंद शुक्ल, इमरान अहमद, अचिंत पांडेय, अमित त्रिपाठी, राणा प्रताप पाठक, कृष्ण कुमार त्रिपाठी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें