फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के कई रूप देख सकेंगे भक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
दुर्गा पूजा समितियों की ओर से पंडालों को आकर्षक बनाने के लिए झांकियां सजाने का काम अंतिम दौर में पहुंच चुका है। इस बार कई पंडालों में दुर्गा प्रतिमाओं के साथ तरह-तरह की झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनेगी।
इन्हीं में से एक है मोहद्दीपुर का दुर्गा पूजा पंडाल। यहां इस बार दर्शक न सिर्फ माता की भव्य प्रतिमा का दर्शन कर सकेंगे बल्कि मां वैष्णो की गुफा की सैर के साथ बाबा बर्फानी का दर्शन भी कर सकेंगे। इसके साथ ही डीएवी डिग्री कॉलेज, मोहद्दीपुर आदि इलाकों में इलेक्ट्रॉनिक प्रतिमाएं भी आकर्षण का केंद्र बनेंगी।
विज्ञापन


तीन शेरों के रथ पर सवारी करेंगी माता
ऑटोमोबाइल्स दुर्गा पूजा समिति गोलघर 39 सालों से मां के विविध रूपों का दर्शन भक्तों को कराता रहा है। हर साल कुछ नया करना समिति की पहचान है। अध्यक्ष अशोक जायसवाल बताते हैं कि बदलते वक्त के साथ मां की मूर्ति में बदलाव हुआ है। भक्तों को इस बार मां का नया रूप देखने को मिलेगा। तीन शेर मां के रथ को खींचते नजर आएंगे। यही वजह है कि मां की मूर्ति 28 फीट चौड़ी बनवाई गई है। वही लंबाई भी 14 फीट है। कोलकाता के कलाकार विशेष रूप से मां के पंडाल को बनाने में जुटे हुए हैं। मां की मूर्ति के अलावा गणेश, लक्ष्मी, सरस्वती व कार्तिकेय का भी दर्शन भक्त कर सकेंगे।
विज्ञापन


मां वैष्णो देवी का दर्शन कर सकेेंगे भक्त
दुर्गा पूजा नवयुवक छात्र समिति इस बार भक्तों को विशेष रूप से मां वैष्णो देवी का दर्शन कराएगा। इसके लिए समिति ने तैयारियां पूरी कर ली है। अध्यक्ष मोहन निषाद बताते हैं कि इस बार मां वैष्णो देवी की अलग मूर्ति तैयार कराई गई है। जम्मू में जिस तरह भक्त मां का दर्शन करने के लिए पहाड़ों से होकर गुजरते हैं उसी तरह पंडाल का आकार दिया गया है। काल भैरव गुफा से होकर भक्त मां वैष्णो देवी के दर्शन कर सकेेंगे। इसके अलावा बाबा बर्फानी का दर्शन भक्तों को कराया जाएगा। बताया कि सबसे खास मां की इलेक्ट्रानिक मूर्ति रहेगी, जो महिषासुर का वध करती नजर आएंगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें