फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाय का न्योता दे ले उड़ा बाइक

विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज(सिद्धार्थनगर)। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र में रविवार को एक उचक्का बाइक लेकर फरार हो गया। आरोपी ने पहले लिफ्ट मांगी, फिर कुछ दूर जाने के बाद चाय पिलाने का न्योता दिया। दुकान पर रुकते ही वह बहाने से बाइक ले उड़ा। पीड़ित ने इस संबंध में नामजद तहरीर दी है। इटवा थाना क्षेत्र के बड़हरा धोबहा गांव निवासी संतकुमार चौरसिया बाइक से त्रिलोकपुर थाने के मन्नीजोत स्थित प्राइवेट क्लीनिक पर दवा लेने गए थे। वापस होने के समय चौराहे पर एक युवक ने भनवापुर के लिए लिफ्ट मांगी। बाइक पर बैठ कर भनवापुर चौराहे पर पहुंचे। युवक ने होटल पर चाय पीने का न्योता दिया। यहां दोनों में कुछ देर बातचीत हुई। युवक ने दूध लाने की बात कह बाइक की चाभी मांगी। काफी समय बीतने के बाद जब युवक नहीं लौटा तो संतकुमार ने सूचना 100 नंबर पर दी। यूपी 100 की पीआरवी ने मौके पर पहुंच लोगों से पूछताछ किया। इस संबंध में एसओ त्रिलोकपुर अरविंद कुमार मिश्रा ने कहा कि तहरीर मिली है। पुलिस कार्रवाई करने में जुटी है। जल्द ही बाइक की बरामदगी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें