फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बसों से लाए जाएंगे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। फसल ऋण मोचन योजना के तहत 21 सितंबर को लाभार्थी किसानों को उनके ब्लॉकों से गोरखपुर यूनिवर्सिटी स्थित कार्यक्रम स्थल तक लाने के लिए रोडवेज बसों की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किसानों को ऋण माफी का प्रमाण पत्र देंगे। मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करते हुए डीएम ने सहायक प्रबंधक रोडवेज को निर्देश दिया कि वह संबंधित ब्लॉकों पर 20 सितंबर की शाम तक बसें पहुंचाना सुनिश्चित करेंगे। 21 की सुबह इन बसों से लाभार्थियों को गोरखपुर यूनिवर्सिटी लाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि किसानों को कोई दिक्कत न हो, इसलिए रोडवेज के एक कर्मचारी के साथ ही ब्लॉक का भी एक कर्मचारी तैनात किया जाए। लाभार्थियों की सहायता के लिए ब्लॉक में एक पूछताछ काउंटर खोला जाए। इसके अलावा प्रत्येक ब्लॉक पर सुरक्षा के प्रबंध के साथ ही एक-एक एंबुलेंस भी तैनात की जाए। डीएम ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर बने पंडाल में 16 सेक्टर होंगे। प्रत्येक सेक्टर में 750 किसानों के बैठने की व्यवस्था होगी। कार्यक्रम स्थल पर स्क्रीन की भी व्यवस्था रहेगी, ताकि मंच का कार्यक्रम पूरे पंडाल में दिखाई दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि कार्यक्रम में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही भी उपस्थित रहेंगे। सीडीओ अनुज सिंह ने बताया कि कार्यक्रम को देखते हुए विकास भवन में कंट्रोल रूम बनाया गया है। चंपा देवी पार्क में बसों के रुकने की व्यवस्था की गई है। बैठक में सीएमओ डॉ. रवींद्र कुमार, एडीएम चंद्रभूषण त्रिपाठी, रजनीश चंद्र, प्रभुनाथ, बलराम, उप निदेशक कृषि संजय सिंह समेत कई अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें