फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन होगा जिला पंचायत अध्यक्ष, फैसला आज

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पूर्वाह्न 11 बजे से मतदान प्रारंभ होगा। अपराह्न तीन बजे तक मतदान के तुरंत बाद मतगणना शुरू हो जाएगी। इसे देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। वहीं भाजपा और सपा खेमे ने चुनाव जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी सत्येंद्र नाथ शुक्ल ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद के उप चुनाव के लिए 22 अगस्त को पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान होगा। मतदान के तत्काल बाद मतों की गिनती होगी और परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। मतदान व मतगणना के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। वैसे जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कुल तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में है, जिसमें नीना देवी, वीरेंद्र पांडेय व पूर्व सांसद भालचंद यादव के पुत्र प्रमोद यादव शामिल हैं। नीना देवी व वीरेंद्र पांडेय भाजपा से जुड़े हुए है, जबकि प्रमोद यादव सपा से जुड़े हैं। हालांकि भाजपा के जिम्मेदारों ने अंतिम समय तक अपने पत्ते नहीं खोले, लेकिन अंदरखाने से भाजपा नीना देवी के साथ खड़ी दिख रही है। इधर जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर काबिज होने के लिए दोनों ही खेमा ताकत लगाए हुए है। जिला पंचायत सदस्यों को अपने पक्ष में करने के लिए तरह-तरह के दाव पेंच आजमाए जा रहे हैं। ऊंट किस करवट बैठेगा, यह तो मतदान के बाद ही पता चलेगा, लेकिन चुनावी सरगर्मियां अपने चरम पर पहुंच गई है। एसपी हेमराज मीणा ने बताया कि शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव संपन्न कराया जाएगा। इसके लिए एक प्लाटून पीएसी भी मंगाई गई है। एएसपी असित श्रीवास्तव की देखरेख में पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। दो जगह बैरियर लगाया गया है। कलेक्ट्रेट के मुख्यद्वार पर पुलिस मुस्तैद रहेगी। अनाधिकृत रुप से कोई उस दौरान परिसर में प्रवेश नहीं पाएगा। यदि कोई कानून तोड़ने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ पुलिस सख्ती से पेश आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें