फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब छोटे स्टेशनों पर पांच रुपये में आरओ का पानी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। जल्द ही छोटे रेलवे स्टेशनों पर भी यात्रियों को किफायती दाम में पीने के लिए आरओ का ठंडा पानी मिलेगा। एनईआर में इस वर्ष 172 ऑटोमेटिक वाटर वेडिंग मशीन लगाई जाएंगी। इनमें से 50 वाटर वेंडिंग मशीन डी व ई श्रेणी जैसे छोटे स्टेशनों पर लगेंगे। यात्रियों को 300 एमएल, 500 एमएल, एक लीटर, दो लीटर और पांच लीटर की पैक्ड बोतल (कंटेनर) और खुले में भी पानी मिलेगा।
रेलवे ने अभी तक बड़े स्टेशनों पर ही ऑटोमेटिक वाटर वेडिंग मशीन लगाए हैं। रेलवे बोर्ड के निर्देश पर रेल प्रशासन ने अब ‘डी’ और ‘ई’ श्रेणी के छोटे स्टेशनों पर भी यह मशीन लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। पहले चरण में लखनऊ मंडल में 23, वाराणसी में 12 व इज्जतनगर मंडल के 50 स्टेशन चुने गए हैं, जबकि दूसरे चरण में 125 वाटर वेंडिंग मशीन लगाने की तैयारी है। इसमें गोरखपुर-बस्ती मंडल के 20 स्टेशन शामिल हैं। इन स्टेशनों पर वाटर वेंडिंग मशीन से पांच रुपये में एक लीटर आरओ का पानी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

0
गोरखपुर-बस्ती में यहां लगेगी मशीन
मगहर, सहजनवां, नौतनवां, पिपराइच, बढ़नी, आनंदनगर, गौरीबाजार, बभनान, नौगढ़, कप्तानगंज, भाटपाररानी, देवरिया, चौरीचौरा, घुघली, खड्डा, पनियहवा, सिसवा बाजार, लार रोड, भटनी, मैरवा।

0
पानी की कीमत (रुपये में)
पानी की मात्रा कंटेनर बगैर कंटेनर
300 एमएल 2 1
500 एमएल 5 3
एक लीटर 8 5
दो लीटर 12 8
पांच लीटर 25 20
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें