फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्रशेखर आजाद और तिलक को किया नमन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। भारतीय स्वाधीनता संग्राम सेनानी शहीद चंद्रशेखर आजाद और लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर रविवार को विभिन्न संगठनों ने कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान युवाओं ने उनके जीवन संघर्षों से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

शिव राष्ट्र सेना ने आजाद चौक स्थित चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा की सफाई कर माल्यार्पण किया। इस मौके पर सचिव विवेक अग्रहरि ने कहा कि आजाद के जीवन से युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए। कार्यक्रम में मंत्री अंकित शर्मा, राहुल, आशुतोष, गौरव, शैलेंद्रनाथ आदि मौजूद थे। पं. रामप्रसाद बिस्मिल क्रांति विचार मंच ने भी चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान अध्यक्ष शंभू नाथ सिंह, संजय त्रिपाठी, विजय यादव, प्रभात सिंह, श्रीधर त्रिपाठी, सुनील मणि, प्रदीप त्रिपाठी आदि शामिल थे। इसी क्रम में सामाजिक कार्यकर्ता सुभाष चंद अकेला ने गोष्ठी आयोजित की। गोष्ठी में तिलक और आजाद के स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में शेषनाथ पांडेय, सुनील कुमार श्रीवास्तव, मोहम्मद कलीम, अरशद खान, दिलीप दुबे आदि मौजूद थे। वहीं पढ़े बेटी, बढ़े बेटी सेवा संस्थान ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान अध्यक्ष अंकित दुबे, रितेश कुमार, विवेक अग्रहरी, श्वेता सिंह, प्रदीप कुमार, शिवम मिश्रा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें