गोरखपुर। मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर शनिवार और रविवार को शहर में ट्रैफिक व्यवस्था बदली रहेगी। कई स्थानों पर रूट डायवर्ट किया गया है। ऐसे में घर से निकलने से पहले डायवर्जन का ध्यान रखने से आप परेशानियों से बच सकते हैं।
इन रास्तों पर नहीं चलेंगे वाहन
जगदीशपुर कोनी से एयरपोर्ट की ओर आने वाले वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। फोरलेन रामनगर करजहां की तरफ डायवर्ट किए जाएंगे।
खोराबार बाइपास से एमएमएमयूटी की तरफ कोई भी वाहन नहीं जा पाएंगे। इन्हें तारामंडल रोड की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।
पैडलेगंज से मोहद्दीपुर की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
छात्रसंघ चौराहे की तरफ से यूनिवर्सिटी की तरफ जाने वाले सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। इस रूट पर आने वाले वाहन अंबेडकर चौराहे से होकर गुजरेंगे।
आयकर तिराहे की तरफ से यूनिवर्सिटी की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। इधर से आने वाहन सिविल लाइंस की तरफ से जाएंगे।
सीएस चौराहा से यूनिवर्सिटी और मोहद्दीपुर मार्ग पर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। पार्क रोड से होकर वाहन आगे जा सकेंगे।
स्टैंडर्ड तिराहे से सिटी मॉल और होटल पार्क रेजीडेंसी तिराहे से कार्मल रोड एवं रोडवेज पुलिस पिकेट से कोई भी वाहन नहीं जा पाएंगे।
गोलघर काली मंदिर से धर्मशाला तिराहे तक सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
स्टैंडर्ड तिराहे से यातायात कार्यालय तिराहे की तरफ कोई वाहन नहीं जाएंगे।
गोलघर काली मंदिर से पुलिस लाइन गेट तिराहे तक सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
जेपी अस्पताल मार्ग से झूलेलाल मंदिर की तरफ से सभी प्रकार के वाहन गोरखनाथ मंदिर की तरफ नहीं जाएंगे।
जगेसर पासी तिराहा एवं रसूलपुर तिराहे की तरफ से कोई भी वाहन गोरखनाथ मंदिर की तरफ नहीं जाएंगे।
बरगदवा तिराहा एवं कौड़ियहवा तिराहे की तरफ से कोई भी वाहन गोरखनाथ मंदिर की तरफ नहीं जाएंगे। वह बरगदवा तिराहा से फर्टिलाइजर, खजांची,
पादरी बाजार, कौवाबाग, मोहद्दीपुर होते हुए जाएंगे।
मोहद्दीपुर चौराहे से बरगदवा की तरफ आने वाले सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। सभी वाहन महुआतर से भटहट मार्ग पर डायवर्ट किए जाएंगे। इन्हें कार्यक्रम की समाप्ति के बाद बरगदवा की तरफ से निकाला जाएगा।
खजांची चौराहे से बरगदवा की तरफ वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। इन्हें झुगिया होते हुए भेजा जाएगा। सीएम के कार्यक्रम के बाद बरगदवा की तरफ वाहनों का संचालन यथावत शुरू हो जाएगा।