अड्डा बाजार। कुरहवां गांव के पास मंगलवार की शाम लगभग 06 बजे नेपाल से लौट रहा युवक डंडा नदी पार करने के दौरान पानी की तेज धारा में बह गया। गांव के लोग खैरा घाट तक खोजते रहे लेकिन बुधवार की शाम तक उसका पता नहीं चल सका।
बताया जाता है कि नौतनवां थाना क्षेत्र के कुरहवा का मन्ना नामक 19 वर्षीय युवक नोमेंस रीवर डंडा पार करके पैदल नेपाल के पिपरहवां गया था। वहां से लौटते वक्त नदी का जल स्तर बढ़ चुका था। चर्चा है कि कुछ दूरी पर पशु चरा रहे बच्चों ने आवाज देकर उसे रोकने का प्रयास किया लेकिन सुन नहीं पाया। नदी के बीच पहुंचते ही उसका नियंत्रण खो गया और तेज धारा में बहने लगा। बच्चों का का शोर सुनकर बड़े उम्र के कुछ चरवाहे नदी में कूदकर बचाने का प्रयास किए भी लेकिन तब तक वह डूब गया। खबर पाते ही बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर खोजने में जुट गए। ग्राम प्रधान शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि बुधवार पूरा दिन करीब सात किलोमीटर दूर खैरा घाट तक खोजते रहे लेकिन पता नहीं चल पाया।