फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 गो वंशीय पशुओं की खाल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। पडरौना कोतवाली पुलिस ने बुधवार की शाम बसहिया गांव में छापेमारी करके भारी मात्रा में गोवंशीय पशुओं की खाल बरामद की है। एक जगह एकत्र करके रखे इस खाल पर नमक डाला गया था। पुलिस को चार संदिग्ध लोगों के नाम मिले हैं, जिनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

बुधवार को किसी ने एसपी यमुना प्रसाद को बसहिया गांव के एक घर के हाता में बड़ी मात्रा में गोवंशीय पशुओं की खाल रखे होने की सूचना दी थी। लखनऊ मीटिंग में गए एसपी ने फोन से कोतवाल विजयराज सिंह को इसकी जानकारी देते हुए तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया। कोतवाल के अनुसार फोर्स लेकर वे बताई गई जगह पर पहुंचे तो वहां प्लास्टिक से घेरकर बड़ी मात्रा में जानवरों का खाल एकत्रित किया गया था और उस पर नमक डाला गया था। कोतवाल ने पशु चिकित्सक से इन खालों का परीक्षण कराया तो खाल गोवंशीय पशुओं की होने की पुष्टि हुई। कोतवाल के अनुसार मामले की छानबीन में चार नाम प्रकाश में आए हैं, जिनके बारे में अन्य जानकारी जुटाई जा रही है। छानबीन करके इस मामले में संलिप्त लोगों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें