फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रो: 24 वार्डों में हाउस होल्ड सर्वे पूरा

विज्ञापन
पार्षदों के साथ बैठक करतीं मेयर। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
मेयर डॉ. सत्या पांडेय ने मेट्रो एवं एसी बसों के संचालन की सफलता के लिए पार्षदों के साथ बैठक की। इस दौरान कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि शहर के 24 वार्ड में मेट्रो के लिए सर्वे का काम पूरा हो चुका है, वहीं शहर के आसपास के 89 गांवों में सर्वे किया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को मेयर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मेट्रो के लिए काम कर रही राइट्स कंपनी की अधिकृत श्वेता टेक्नो फाइल के संयोजक वीपी सिंह भी मौजूद थे। वीपी सिंह ने बताया कि अब तक 24 वार्डों में रोड इंवेंटरी आईपीटीए टीवीसी पैडिस्टन हाउस होल्ड सर्वे पूरा हो चुका है। इनमें वार्ड संख्या 34, 35, 32, 33, 36, 37, 29, 25, 30, 44, 55, 66, 65, 51, 21, 6, 4, 5, 9, 10, 1, और 8 शामिल हैं। साथ ही बताया कि शहर के 70 वार्डों के अलावा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी जिसमें 89 गांवों का भी सर्वे होना है। इसमें वार्ड, मुहल्ले, ग्राम के कितने लोग प्रतिदिन गोरखपुर महानगर के मुख्य स्थानों जैसे रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, विश्वविद्यालय, विभिन्न विद्यालयों, जिला चिकित्सालय, मेडिकल कॉलेज, गोरखनाथ मंदिर, गीता प्रेस, जिला मुख्यालय, पूर्वोत्तर रेलवे कार्यालय एवं कारखाना, विभिन्न कार्यालयों, विभिन्न न्यायालयों, मुख्य बाजारों के साथ ही साथ औद्योगिक क्षेत्र तथा व्यापार स्थल के साथ ही साथ धार्मिक स्थलों पर प्रतिदिन आने वाले लोगों की संख्या, आवागमन में खर्च की जानकारी ली जा रही है, ताकि विभिन्न साधनों से न आकर कम समय में एवं कम खर्च में एससी बस एवं मेट्रो से अपने गंतव्य पहुंचे। इसी सुविधा को ध्यान में रख यह सर्वे किया जा रहा है। बैठक में जीतेंद्र सैनी, रणंजय सिंह जुगूनू, राजेश जायसवाल, पार्षद प्रतिनिधि ऋ षि मोहन वर्मा, संजय सिंह, पार्षद प्रतिनिधि श्रवण पटेल, रीता मिश्रा,आरिफ सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें