महराजगंज। आठ सूत्री मांगों को लेकर ग्रामीण चौकीदार संघ ने जिला मुख्यालय पर बैठकर समस्याओं के समाधान के मसले पर चर्चा की। सभी चौकीदारों ने मानदेय बढ़ाने की मांग की। अन्य समस्याओं के समाधान के लिए कारगर पैरवी की जरूरत बताई। बैठक के बाद संगठन की ओर से एडीएम को ज्ञापन सौंपा गया।
चौकीदार संघ के जिलाध्यक्ष बालेखां ने कहा कि आजादी के 70 साल बाद भी चौकीदारों की आर्थिक दशा में सुधार नहीं हुआ। 24 घंटे ड्यूटी के बाद भी उचित मानदेय नहीं मिला। चौकीदारों को मात्र 1500 रुपये ही मानदेय दिए जा रहे हैं। जो इस महंगाई के दौर में ऊंट के मुंह में जीरा से अधिक नहीं है। चौकीदारों को बिहार सरकार की तरह वेतन व राज्य कर्मचारी का दर्जा देनेकी मांग की गइ। साथ ही ग्रामीण चौकीदार की मृत्यु पर उसके परिवार को 10 लाख रुपये मदद और बीमार होने पर निशुल्क इलाज की मांग की।
उन्होंने कहा कि थानों पर चौकीदारों को वर्दी के अलावा अन्य सुविधाएं हर साल मिलनी चाहिए। ग्रामीण चौकीदारों को ग्राम सभा में सरकारी आवास और मोबाइल फोन देने की मांग की गई।
इस मौके पर शिव कुमार कन्नौजिया, सोधई यादव, शिवराज, प्रदेश सचिव जमाल अहमद, राम नयन, विरेंद्र यादव, नथु प्रसाद, महेश, कोदई यादव, मातेश्वर, गोरख, इंदल, फूल कुमारी, उर्मिला, रामप्रीत, अशफाक, प्रवीण, जनार्दन, सूर्यलाल, लाल बहादुर, हनीफ सेफ आदि मौजूद रहे।