फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनमानी बिजली कटौती से बिलबिलाए 15 हजार परिवार

Sat, 08 Apr 2017 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
बिजली संकट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजली अधिकारियों की मनमानी से रुस्तमपुर उपकेंद्र के लगभग 15 हजार परिवारों ने शुक्रवार को पूरे दिन गर्मी झेली। बिना सूचना पांच घंटे बिजली कटने से महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग गर्मी से तड़पते रहे। सुबह 11 से शाम 5 बजे तक लोग बिजली का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन


बिजली अधिकारियों का कहना है कि बरहुआं से लालडिग्गी उपकेंद्र के लिए आने वाली हाईटेंशन लाइन के तार और रुस्तमपुर उपकेंद्र की हाईटेंशन लाइन के तार कई स्थानों पर एक दूसरे को क्रॉस करते हैं। ऐसे में एहतियातन रुस्तमपुर उपकेंद्र की आपूर्ति ठप करनी पड़ी। अचानक सुबह 11 बजे बिजली कटने से घरों में कामकाज ठप हो गया। गर्मी व उमस से बेहाल महिलाएं पूरे दिन परेशान रहीं। सर्वाधिक दिक्कत तब शुरू हुई जब घरों में लगे इन्वर्टर भी जवाब दे गए।

रुस्तमपुर के साकेतनगर कॉलोनी के राहुल तिवारी ने बताया कि इन्वर्टर भी भीषण कटौती के चलते डिस्चार्ज हो गया। पूरे दिन ठंडे पानी के लिए तरसना पड़ा। लगातार इस्तेमाल की वजह से पानी टंकी भी खाली हो गई। रुस्तमपुर, आजाद चौक, राजीवनगर, टेलीफोन कॉलोनी, फिराक चौराहा, हरिहर प्रसाद दुबे मार्ग, नहर रोड, बांसगांव कॉलोनी, शक्तिनगर समेत कई मोहल्लों में लोगाें ने ऐसी ही दुश्वारियां झेलीं।
विज्ञापन


आज लालडिग्गी में नहीं कटेगी बिजली
लालडिग्गी उपकेंद्र की हाईटेंशन लाइन के बदलने का काम शनिवार को बंद रहेगा। इससे करीब 25 हजार परिवारों को बिजली कटौती नहीं झेलनी पड़ेगी। एसई एके सिंह ने बताया कि रविवार को बरहुआ ट्रांसमिशन उपकेंद्र में कुछ काम होगा। ऐसे में रुस्तमपुर, लालडिग्गी और नार्मल उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में बिजली कटी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें