नगर निगम के लिए 15 बड़े बकाएदार सिरदर्द बन गए हैं। इन पर लगभग 25 लाख रुपये से अधिक का रेंट बकाया है। निगम प्रशासन ने सभी बकाएदारों को नोटिस भेजकर 18 मार्च तक रकम जमा करने का निर्देश दिया है।
बता दें कि नगर निगम शहर में लगने वाली होर्डिंगों का किराया वसूलता है, लेकिन उसके लिए परेशानी की बात यह है कि 15 ऐसे बड़े बकाएदार हैं, जिन्होंने काफी समय से किराया जमा नहीं किया है। यह रकम अब तकरीबन 25 लाख रुपये से अधिक पहुंच चुकी है, जबकि वित्तीय वर्ष समाप्त होने में अब बस 14 दिन ही रह गए है।
हालांकि निगम प्रशासन ने सभी 25 बकाएदारों को नोटिस भेजकर 18 मार्च तक रुपये जमा करने का निर्देश दिया है, लेकिन किसी भी बकाएदार ने अब तक नोटिस का न तो जवाब दिया है और न ही धनराशि ही जमा की है।
यह हैं बकाएदार
शक्ति एंड मार्केटिंग
अंचल आर्ट
ज्योति पब्लिक सिटी
आदित्य मीडिया
मॉडर्न पब्लिक सिटी
न्यू ज्योति
ओरियंटल
नाइस पब्लिक सिटी
फाइन पब्लिक सिटी
यश पब्लिक सिटी
अंश पब्लिक सिटी
विश्वजीत सिंह
सिंह इंटरप्राइजेज
ब्रांड शेयर
भारतीय स्ट्रीट
बकाएदारों को नोटिस भेजकर रुपये जमा करने का निर्देश दिया गया है। 18 मार्च तक का समय निर्धारित है। रुपये जमा नहीं होने की स्थिति में कार्रवाई की जाएगी।
- स्वर्ण सिंह, सहायक नगर आयुक्त