कौड़ीराम (गोरखपुर)। बसपा ने बांसगांव लोकसभा क्षेत्र (सुरक्षित) से गठबंधन के प्रत्याशी पूर्व विधायक दूधराम का टिकट काट दिया है। अब बसपा सरकार में मंत्री रहे सदल प्रसाद बांसगांव से चुनाव लड़ेंगे। सर्वोदय किसान इंटर कॉलेज, कौड़ीराम में आयोजित सपा-बसपा के सम्मेलन में मुख्य अतिथि गोरखपुर, आजमगढ़, वाराणसी मंडल के सेक्टर प्रभारी घनश्याम चंद्र खरवार ने राष्ट्रीय अध्यक्ष
मायावती का संदेश सुनाते हुए सदल प्रसाद को लोकसभा प्रभारी बनाए जाने का एलान किया।
सेक्टर प्रभारी ने कहा कि भाजपा सरकार ने देश की जनता को धोखा दिया है। प्रत्येक व्यक्ति के खाते में 15 लाख रुपये भेजने का झूठ बोलकर सत्ता हासिल कर ली। देश की आबादी 130 करोड़ है। 40 करोड़ लोगों के पास पर्याप्त सुविधा-संसाधन नहीं है। वहीं, सदल प्रसाद ने कहा कि बांसगांव लोकसभा क्षेत्र अभी भी पिछड़ा है। मायावती के प्रधानमंत्री बनने पर विकास की शुरूआत होगी। सभा का संचालन बसपा नेता राधेश्याम भारती ने किया।
सपा जिलाध्यक्ष प्रह्लाद यादव, ज्ञान प्रकाश सिंह, रालोद नेता अंशुमान सिंह, पूर्व सांसद फिरंगी प्रसाद विशारद, मंडल प्रभारी संजय पांडेय, राजेश पांडेय, जवाहर लाल मौर्य, असगर अली, रविंद्र यादव, सुमन पासवान, ब्रजेश कुमार, सुधीर कुमार, हरेंद्र यादव, हरि प्रकाश निषाद, वीरेंद्र पांडेय, जटाशंकर राय, सीताराम यादव, श्रवण कुमार शर्मा, मिर्जा कादिर बेग, विंदा सैनी, दयानंद, रामानंद यादव, अनुराग श्रीवास्तव, दुर्बल यादव, मुन्नीलाल यादव, नंदलाल कन्नौजिया, रमेश तिवारी आदि मौजूद रहे।