फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाठीचार्ज के विरोध में धरने पर बैठे सांसद

Sat, 09 Mar 2019 11:57 PM IST
ajay Kumar अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
सपा सांसद प्रवीण निषाद ने शनिवार को गांधी प्रतिमा के समक्ष धरना दिया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गोरखपुर। सपा सांसद प्रवीण निषाद ने शनिवार को गांधी प्रतिमा के समक्ष धरना दिया। सांसद ने कहा कि शांतिपूर्वक निकाले गए जुलूस पर लाठीचार्ज करना निंदनीय है। विरोध-प्रदर्शन जारी रहेगा। दोषी पुलिस अफसर, कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन


निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल की हल्ला बोल रैली के बाद बृहस्पतिवार को जुलूस निकाला गया था। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद और सपा सांसद की अगुवाई वाला जुलूस गोरखनाथ मंदिर की तरफ बढ़ा तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। शुक्रवार को सांसद सहित कई के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हो गया। इससे नाराज सांसद ने धरना देकर विरोध जताया है।

भाजपा बोली, सांसद की जमीन खिसकी : इस बीच एक बयान में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि सांसद की जमीन खिसक गई है। लोकसभा चुनाव में सपा की करारी हार होगी। इसी वजह से अनाप-शनाप बयान दिए जा रहे हैं। गोरखनाथ मंदिर आस्था का केंद्र है। वहां जुलूस की इजाजत नहीं है फिर सांसद जुलूस निकालने लगे। इसकी अनुमति भी नहीं मांगी। यह सब जनता देख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें