फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगलहा में चार्ज होंगी इलेक्ट्रिक बसें, बनेगा स्टेशन

Wed, 19 Dec 2018 12:21 AM IST
ajay Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
electric bus
विज्ञापन
गोरखपुर। मेडिकल कॉलेज के पास मोगलहा में इलेक्ट्रिक बसों का चार्जिंग स्टेशन बनेगा। एक एकड़ के इस स्टेशन के लिए 6.25 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। नगर निगम ने इसे बनाने की जिम्मेदारी कंस्ट्रक्शन एवं डिजाइन सर्विसेज (सीएंडडीएस) को दी गई है। प्रदेश सरकार ने शहर में 10 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन को मंजूरी दी है। आगे चलकर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

चार्जिंग स्टेशन के लिए महेसरा में जमीन तलाशी गई थी, लेकिन लखनऊ से आई विशेषज्ञों की टीम ने संपर्क मार्ग संकरा होने से इसे खारिज कर दिया था। इसके बाद मोगलहा में जमीन तलाशी गई है। चीफ इंजीनियर सुरेश चंद ने बताया कि स्टेशन के लिए शेड, प्लेटफार्म, एप्रोच रोड, स्टॉपेज पर शेल्टर आदि का निर्माण कराया जाएगा। बिजली विभाग से भी प्रस्ताव मांगा गया है।

दो रूट पर चलेंगी 10 इलेक्ट्रानिक बसें

पांच-पांच इलेक्ट्रिक बसें सुबह सात से रात नौ बजे तक दो रूट पर चलाई जाएंगी। इनका स्टॉपेज भी तय कर लिया गया है। रूट एक में रानीडीहा-काली मंदिर-झुंगिया के तहत बसें रानीडीहा तिराहा, एमएमटीयू, कूड़ाघाट, गुरुंग तिराहा, आरकेबीके, मोहद्दीपुर चौराहा, विश्वविद्यालय चौराहा, रोडवेज बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, यातायात तिराहा, काली मंदिर, पटेल चौराहा, धर्मशाला फ्लाईओवर, असुरन चौक, एचएन सिंह चौराहा, राप्तीनगर चौराहा, खजांची चौराहा, मुगलहा पेट्रोल पंप, मेडिकल कॉलेज, झुंगिया गेट, झुंगिया चौराहा तक जाएंगी। दूसरे रूट यानी नौसड़-धर्मशाला-महेसरा के तहत बसों का संचालन नौसड़, खजनी रोड, ट्रांसपोर्ट नगर पुलिस चौकी, महेवा मंडी, रुस्तमपुर, दाउदपुर, पैडलेगंज, छात्रसंघ चौराहा, विश्वविद्यालय चौराहा, रोडवेज बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, यातायात तिराहा, धर्मशाला बाजार चौराहा, तरंग क्रासिंग, गोरखनाथ फ्लाईओवर, गोरखनाथ थाना, गोरखनाथ चिकित्सालय, इंडस्ट्रियल स्टेट रोड, बरगदवा तिराहा, महेसरा डिपो तक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें