गोरखपुर। मधुमिता हत्याकांड में मंडलीय कारागार गोरखपुर में आजीवन कारावास की सजा काट रहीं पूर्व मंत्री अमरमणि की पत्नी मधुमणि समेत 13 महिलाएं छठ का व्रत रहेंगी।
पूजा के लिए महिला बैरक के सामने एक गड्ढा बनाया गया है, जहां महिला बंदी डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य देंगी। वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. रामधनी ने बताया कि 86 महिला बंदी हैं। इनमें से मधुमणि, रानी, माया, गिरजावती, बिन्नी, नीता, पुष्पा, सुनीता, तेतरी, अमरावती, सुभावती, सरोज और आशा सहित 13 महिला बंदी छठ का व्रत रहेंगी।