फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी में बीए ओबीसी प्रवेश आज

Mon, 16 Jul 2018 01:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
फाइल
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर यूनिवर्सिटी में बीए में प्रवेश के लिए सोमवार को मेरिट लिस्ट की द्वितीय सूची में अन्य पिछड़ा वर्ग में 189 से 191.5 अंक तक और अनुसूचित जाति में 174 से 182.5 अंक तक पाने वाले अभ्यर्थियों का प्रवेश सुबह नौ बजे से होगा।
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी प्रशासन के मुताबिक कट ऑफ मेरिट के अनुसार 17 जुलाई को प्रथम प्रतीक्षा सूची में अन्य पिछड़ा वर्ग में 181.5 से 188.5 तक, अनुसूचित जाति में 151.5 से 173.5 अंक तक एवं अनुसूचित जनजाति में प्रतीक्षा सूची में 63 से 143.5 अंक तक पाने वाले अभ्यर्थियों का प्रवेश सुबह नौ बजे से होगा। द्वितीय प्रतीक्षा सूची में 17 जुलाई को ही दोपहर 12:15 बजे से अन्य पिछड़ा वर्ग में 174 से 181 अंक तक, अनुसूचित जाति में 144 से 151 अंक तक तथा अनुसूचित जनजाति में 63 से 143.5 अंक तक पाने वाले अभ्यर्थियों का प्रवेश लिया जाएगा। बीए प्रवेश के संयोजक प्रो हिमांशु चतुर्वेदी ने बताया कि विशेष संवर्ग के अभ्यर्थियों को प्रवेश के समय मूल प्रमाणपत्र लाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें