फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखनाथ अस्पताल की एसी में आग से अफरा तफरी

Sat, 07 Jul 2018 01:33 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गुरु श्री गोरखनाथ चिकित्सालय के प्रशासनिक भवन के प्रथम तल पर लगे एसी में शॉर्टसर्किट से आग लग गई। धुआं निकलते देख लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों ने अग्निशमन यंत्र का इस्तेमाल कर आग पर काबू पा लिया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंच गई थी।
विज्ञापन


प्रशासनिक भवन के प्रथम तल पर बैठक कक्ष में एसी लगा है। शुक्रवार दोपहर उसमें आग लग गई। वार्ड ब्वाय सतीश कनौजिया, रवि कनौजिया, सोनू यादव, राजेश यादव ने सूझबूझ का परिचय देते हुए किसी तरह आग बुझाई। मौके पर चिकित्सालय के निदेशक डॉ. केपीबी सिंह, अपर निदेशक डॉ. कामेश्वर सिंह, डॉ. देवी प्रसाद, डॉ. राकेश तिवारी, विनोद सिंह नेगी व अन्य कर्मचारी भी पहुंच गए थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें