फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लैंडिंग के वक्त विमान से पक्षी टकराया, हादसा टला

Fri, 25 May 2018 01:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
एयर इंडिया
विज्ञापन
गोरखपुर। नई दिल्ली से गोरखपुर आ रहा एयर इंडिया का विमान गुरुवार को अपराह्न तीन बजे लैडिंग के दौरान पक्षी से टकरा गया। इससे विमान का संतुुलन बिगड़ गया और करीब 65 यात्रियों और विमान स्टॉफ की सांसे अटक र्गइं। हालांकि पायलट ने विमान को नियंत्रित करते हुए एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया। विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। हादसे के बाद गोरखपुर से नई दिल्ली की उड़ान रद कर दी गई। शुक्रवार को इंजन और विमान की जांच के बाद यात्रियों को दिल्ली भेजा जाएगा।
विज्ञापन


विमान से पक्षी टकराने और उसके असंतुलित होने की सूचना पाते ही एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया। हालांकि पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए कुछ ही पलों में विमान को नियंत्रित कर लिया। उधर, सकुशल लैंडिंग के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। इसी विमान की उड़ान शाम को नई दिल्ली के लिए थी, जिसे सुरक्षा के दृष्टिकोण से निरस्त कर दिया गया। विमान की जांच के लिए इंजीनियरों की टीम शुक्रवार की सुबह पहुंच जाएगी। एयर इंडिया के अफसरों के मुताबिक यात्रियों उसी किराए में शुक्रवार को दिल्ली पहुंचाया जाएगा।


लैंडिंग के दौरान एक पक्षी विमान से टकरा गया था। विमान को सुरक्षित उतार लिया गया, सभी यात्री सुरक्षित हैं। सुरक्षा के लिहाज से फ्लाइट कैंसल की गई है। शुक्रवार को जांच के बाद फ्लाइट दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बीएस मीना, एयरपोर्ट डायरेक्टर गोरखपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें