फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए सफर पर ‘हमसफर’, रोजाना जाएगी दिल्ली

Sun, 06 May 2018 01:58 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
हमसफर की नई सेवा का रेल राज्यमंत्री ने शुभारंभ किया। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
अब गोरखपुर से सप्ताह के सातों दिन दिल्ली तक ‘हमसफर’ से सफर किया जा सकेगा। अभी तक यह ट्रेन सप्ताह में सिर्फ तीन दिन ही गोरखपुर से आनंद विहार टर्मिनस जाती थी। रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने शनिवार को हमसफर के नए सफर का शुभारंभ किया। उन्होंने गोरखपुर जंक्शन पर यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर सात नई लिफ्ट, प्लेटफॉर्म संख्या एक पर कैब-वे के नजदीक नवीन स्टेशन भवन, पोर्टिको, बुकिंग कार्यालय और प्रतीक्षालय का लोकार्पण भी किया।
विज्ञापन


गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों में पूर्वोत्तर रेलवे में इतना काम हुआ है, जितना 30-40 वर्षों में नहीं हुआ। 2014 के पहले पूर्वोत्तर रेलवे का बजट मात्र 1100 करोड़ होता था, अब वह 7200 करोड़ रुपये हो गया है। रेल लाइन के दोहरीकरण, विद्युतीकरण, रेलवे ओवरब्रिज, क्रॉसिंग बंद करने समेत कई काम तेजी से हो रहे हैं। इस दौरान पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव अग्रवाल समेत अन्य तमाम अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। संचालन सीपीआरओ संजय यादव ने किया।

चार दिन बढ़नी होकर जाएगी हमसफर
हमसफर एक्सप्रेस (12571) सप्ताह में चार दिन बुधवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को बढ़नी होकर चलेगी। गोरखपुर से शाम सात बजे चलकर आनंदनगर, नौगढ़, बढ़नी, बलरामपुर, गोंडा, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल होते हुए अगले दिन सुबह 8:50 बजे आनंद विहार टर्मिनस पहुंचेगी। वहीं वापसी में ट्रेन (12572) सोमवार, बृहस्पतिवार, शनिवार और रविवार को चलेगी। आनंद विहार टर्मिनस से यह रात आठ बजे चलकर अगले दिन सुबह 9:20 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन


तीन दिन बस्ती रूट से चलेगी
सोमवार, मंगलवार एवं बृहस्पतिवार को हमसफर एक्सप्रेस (12595) बस्ती होते हुए गोरखपुर से चलेगी। गोरखपुर से यह रात आठ बजे चलकर बस्ती, गोंडा, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल होते हुए अगले दिन सुबह 8:50 बजे आनंद विहार टर्मिनस पहुंचेगी। वहीं वापसी में ट्रेन (12596) मंगलवार, बुधवार और शुक्रवार को चलेगी। आनंद विहार टर्मिनस से यह रात आठ बजे चलकर अगले दिन सुबह 7:50 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

सांसद, विधायकों ने रखीं कई मांगें
नगर विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल ने कैंट रेलवे स्टेशन के सेटेलाइट स्टेशन बनने के बाद स्टेशन पर ओवरब्रिज बनाने और लोहे के पुल के स्थान पर नए पुल बनाने की मांग की। बस्ती के सांसद हरीश द्विवेदी ने मुंडेरवा स्टेशन पर इंटरसिटी का स्टॉपेज शुरू कराने और बस्ती में वाशिंग पिट का काम जल्द शुरू कराने की मांग की। सांसद जगदंबिका पाल ने उतरौला से बलरामपुर होते हुए बहराइच तक इंटरसिटी चलाने की मांग की। मेयर सीताराम जायसवाल ने ट्रेनों की देरी का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें