फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटा-बहू का झगड़ा छुड़ाने गए बुजुर्ग की मौत

Wed, 25 Apr 2018 01:25 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
मौत - फोटो : file
विज्ञापन
पोवा गांव में बेटे-बहू के बीच झगड़ा छुड़ाने गए 80 वर्षीय रुद्र नारायन सिंह की जमीन पर गिरने से सिर में लगी चोट से जान चली गई। पुलिस ने बुजुर्ग के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बेटे मनीष को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


पोवा गांव के रुद्र नारायन सिंह सोमवार को घर में सो रहे थे। सोमवार की देर रात छोटे बेटे मनीष का पत्नी के साथ विवाद हो गया। दोनों के बीच मारपीट होने लगी। बेटे और बहू को झगड़ता देख पिता से रहा नहीं गया। वह उठकर झगड़ा छुड़ाने चले गए। वह बरामदे में पहुंचे थे कि पैर फिसला और गिर पड़े। आसपास के लोगों ने रुद्र नारायन को उठाया और अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई।

पिता की मौत के बाद बेटे और बहू के बीच का झगड़ा खत्म हो गया। घर में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बेटे को हिरासत में ले लिया। हालांकि मृत बुजुर्ग की पत्नी कमल सिंह ने बयान दिया कि पैर फिसलने की वजह से उनके पति गिरे और सिर में चोट लग गई। इसी वजह से उनके पति की मौत भी हो गई। इस मामले की पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


पिता की हत्या की सूचना पर पहुंची थी पुलिस
रुद्र नारायन की मौत के बाद किसी ने उनकी हत्या की सूचना पुलिस को दी थी। फोन करके पुलिस को बताया गया था कि बेटे और बहू ने पिता की हत्या कर दी है। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस को सही जानकारी मिली। लोगों ने बताया कि जमीन पर गिरने के बाद बुजुर्ग की मौत हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें