फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद प्रवीण ने गोरखनाथ मंदिर में टेका मत्था

Sat, 17 Mar 2018 07:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
परिवार के साथ गोरखनाथ मंदिर पहुंचे प्रवीण निषाद। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
शपथ लेने के बाद शनिवार को पहली बार गोरखपुर पहुंचे सांसद प्रवीण कुमार निषाद ने गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर बाबा मत्सयेंद्र नाथ और गुरु गोरक्षनाथ के सामने मत्था टेका। मतदान के पहले भी उन्होंने मंदिर जाकर पूजा-अर्चना की थी। उनके आगमन पर सपा कार्यकर्ताओं और निषाद बिरादरी के लोगों ने एयरपोर्ट से लेकर कैंपियरगंज और पादरी बाजार स्थित उनके आवास तक कई जगह स्वागत किया।
विज्ञापन


प्रवीण सुबह 11 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट से गौतम गुरुंग, भीमराव अंबेडकर, सुभाष चंद्र बोस सहित शहर में स्थित कई महापुरुषों की मूर्तियों पर माल्यार्पण करते हुए बेतियाहाता स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे। वहां सपा जिलाध्यक्ष प्रहलाद यादव की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान प्रवीण निषाद ने जनता के साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, पार्टी कार्यकर्ताओं, नेताओं व सहयोगी दलों को जीत का श्रेय दिया। कहा कि क्षेत्र का विकास ही उनकी पहली प्राथमिकता है।

जिलाध्यक्ष प्रह्लाद यादव ने कहा कि यह जनता और लोकतंत्र की जीत है । ईवीएम में खराबी आने से घंटों मतदान बाधित न होता तो समाजवादी पार्टी की जीत और ज्यादा मतों से होती। वहां से प्रवीण गोरखनाथ मंदिर पहुंचे और दर्शन-पूजन के बाद पिपराइच के खुटहन स्थित पूर्व मंत्री जमुना निषाद की समाधि पर गए। वह कैंपियरगंज स्थित अपने गांव केवटलिया भी गए और इसके बाद शहर में पादरी बाजार स्थित अपने आवास पर पहुंचे।
विज्ञापन


स्वागत करने वालों में महानगर अध्यक्ष जियाउल इस्लाम, जवाहर लाल मौर्य, डॉक्टर संजय निषाद, रामभुआल निषाद, अमरेंद्र निषाद, सिंहासन यादव, राघवेंद्र तिवारी राजू, जयप्रकाश यादव, दयानंद विद्रोही, रामनाथ यादव, मैना भाई, अशोक चौधरी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें